Halloween party ideas 2015

 उत्तराखण्ड विधान उत्तराखण्ड विधान सभा की कार्यसूची मंगलवार, 23 फाल्गुन, शक संवत्, 1944 ( दिनांक 14 मार्च, 2023 ) समय : 11:00 बजे पूर्वाहन:

 

  • मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश, 2023 को सदन के पटल पर रखेंगे।
  •  मुख्यमंत्री, 'कम्पनी एक्ट, 2013 की धारा 395 के अन्तर्गत "उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लि0 (यूजेवीएन लि0 ) के वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 के वार्षिक वित्तीय प्रतिवेदनों को सदन के पटल पर रखेंगे।
  •  वन मंत्री, "उत्तर प्रदेश वन निगम अधिनियम, 1974 ( उत्तराखण्ड राज्य में यथा प्रवृत्त) के अध्याय 5 की धारा 26 (1) के प्राविधानानुसार उत्तराखण्ड वन विकास निगम के वित्तीय वर्ष 2019-20 के आर्थिक चिट्ठों के प्रतिवेदन को सदन के पटल पर रखेंगे।
  •  मुख्यमंत्री, आर्थिक सर्वेक्षण उत्तराखण्ड, वर्ष 2022-23 खण्ड-1 को सदन के पटल पर रखेंगे। 
  • परिवहन मंत्री, सड़क परिवहन निगम अधिनियम, 1950 की धारा 33 की उपधारा (1) (2) (3) (4) के अन्तर्गत 'उत्तराखण्ड परिवहन निगम' के वित्तीय वर्ष 2009-10 से 2015-16 तक के वार्षिक लेखे एवं सम्परीक्षा प्रतिवेदनों को सदन के पटल पर रखेंगे।
  •  समाज कल्याण मंत्री, 'दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की धारा 83 के अन्तर्गत आयुक्त, दिव्यांगजन उत्तराखण्ड के वर्ष 2019-20, वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के वार्षिक प्रतिवेदनों को सदन के पटल पर रखेंगे। 
  • सभापति, सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम समिति, उत्तराखण्ड की पंचम विधान सभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम समिति (वर्ष 2022 - 23 ) का प्रथम प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। सभापति, प्रतिनिहित विधायन समिति, उत्तराखण्ड की पंचम विधान सभा की प्रतिनिहित विधायन समिति का वर्ष 2023 का प्रथम प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।


13 March,2023 भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में बजट सत्र राज्यपाल अभिभाषण से शुरू हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) के साथ विधानसभा सत्र की कार्यवाही में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण एवं विधायकगणों ने प्रतिभाग किया।

Gairsen-2023,uttarakhand session started


11. सचिव, विधान सभा घोषित करेंगे कि:-14 MARCH,2023

 (1) उत्तराखण्ड विनियोग ( 2022 2023 का अनुपूरक) विधेयक, 2022 जो विधान सभा द्वारा दिनांक 30 नवम्बर, 2022 को पारित किया गया था, पर माननीय राज्यपाल की अनुमति दिनांक 07 दिसम्बर, 2022 को प्राप्त हो गयी और वह उत्तराखण्ड का वर्ष 2022 का ग्यारहवां अधिनियम बन गया। (2) उत्तराखण्ड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) (संशोधन) विधेयक, 2022 जो विधान सभा द्वारा दिनांक 30 नवम्बर, 2022 को पारित किया गया था, पर माननीय राज्यपाल की अनुमति दिनांक 21 दिसम्बर, 2022 को प्राप्त हो गयी और वह उत्तराखण्ड का वर्ष 2022 का बारहवां अधिनियम बन गया। ( 3 ) उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2022 जो विधान सभा द्वारा दिनांक 30 नवम्बर, 2022 को पारित किया गया था, पर माननीय राज्यपाल की अनुमति दिनांक 21 दिसम्बर, 2022 को प्राप्त हो गयी और वह उत्तराखण्ड का वर्ष 2022 का तेरहवां अधिनियम बन गया ।

 (4) उत्तराखण्ड पंचायतीराज (संशोधन) विधेयक, 2022 जो विधान सभा द्वारा दिनांक 30 नवम्बर, 2022 को पारित किया गया था, पर माननीय राज्यपाल की अनुमति दिनांक 21 दिसम्बर, 2022 को प्राप्त हो गयी और वह उत्तराखण्ड का वर्ष 2022 का चौदहवां अधिनियम बन गया। (5) उत्तराखण्ड कूड़ा फेकना एवं थूकना प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक, 2022 जो विधान सभा द्वारा दिनांक 30 नवम्बर, 2022 को पारित किया गया था, पर माननीय राज्यपाल की अनुमति दिनांक 21 दिसम्बर, 2022 को प्राप्त हो गयी और वह उत्तराखण्ड का वर्ष 2022 का पन्द्रहवां अधिनियम बन गया । ( 6 ) उत्तराखण्ड जिला योजना समिति (संशोधन) विधेयक, 2022 जो विधान सभा द्वारा दिनांक 30 नवम्बर, 2022 को पारित किया गया था, पर माननीय राज्यपाल की अनुमति दिनांक 21 दिसम्बर, 2022 को प्राप्त हो गयी और वह उत्तराखण्ड वर्ष 2022 का सौलहवां अधिनियम बन गया।

 (7) उत्तराखण्ड विशेष क्षेत्र (पर्यटन का नियोजित विकास और उन्नयन) (संशोधन) विधेयक, 2022 जो विधान सभा द्वारा दिनांक 30 नवम्बर, 2022 को पारित किया गया था, पर माननीय राज्यपाल की अनुमति दिनांक 21 दिसम्बर, 2022 को प्राप्त हो गयी और वह उत्तराखण्ड का वर्ष 2022 का सत्रहवां अधिनियम बन गया।

 (8) उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास (संशोधन) विधेयक, 2022 जो विधान सभा द्वारा दिनांक 30 नवम्बर, 2022 को पारित किया गया था, पर माननीय राज्यपाल की अनुमति दिनांक 22 दिसम्बर, 2022 को प्राप्त हो गयी और वह उत्तराखण्ड का वर्ष 2022 का अठारहवां अधिनियम बन गया ।







एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.