Halloween party ideas 2015


आज दिनाँक 13 मार्च 2023 को चौकी ब्यासी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि कोड़ियाला के पास खाई में दो व्यक्ति बुरी तरह घायल है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।




उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी संतोष रावत के हमराह मय आवश्यक  रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ लगभग 200 मीटर गहरी खायी  में वेकल्पिक मार्ग द्वारा उतरकर दोनों घायल व्यक्तियों तक पहुँच बनायी। तत पश्चात् घटनास्थल से दोनों घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार देने के उपरान्त स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग द्वारा मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस के द्वारा उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।


*घायलों के नाम* :- 1. शिवम् दुबे पुत्र अजब सिंह

2. अनुराग दुबे पुत्र अजब सिंह


*निवासी* :- इटावा उत्तर प्रदेश।


*रेस्क्यू टीम का विवरण* :-


1. मुख्य आरक्षी संतोष रावत

2. आरक्षी हिमांशु नेगी

3. आरक्षी तरुण सिंह

4. आरक्षी प्रवीन जोशी

5. पैरामीडिक्स विनोद गैरोला

6. चालक राहुल


Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.