Halloween party ideas 2015

 रुद्रप्रयाग/केदारनाथ::

*जनपद रुद्रप्रयाग श्री केदारनाथ-गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, SDRF मौके पर कर रही राहत एवं बचाव कार्य।* 


आज दिनाँक 18 अक्टूबर 2022 को श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली व गरुड़चट्टी के बीच एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीमें केदारनाथ व लिंचोली से तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। 


SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। उक्त हेलीकाप्टर आर्यन कंपनी का था जिसमें 07 लोग सवार थे। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 


हेली में सवार व्यक्तियों का विवरण:- 


01.पूर्वा रामानुज 

02.कृति ब्राड

03.उर्वी

04.सुजाता

05.प्रेम कुमार

06.काला

07.पायलट अनिल सिंह


Helicopter crash kedarnath




केदारनाथ से 2 किमी पहले एक  हेलीकाप्टर क्रैश होने से पायलट समेत लगभग 7 लोगों की मृत्यु हो गयी है।

तीर्थ यात्रियों को लेकर  हेलीकाप्टर   केदारनाथ से गुप्तकाशी  जा रहा था जिसमे तीर्थयात्री भी सवार थे।

आर्यन एविएशन कंपनी का बताया गया हेलीकाप्टर केदारनाथ के   02 किमी के दायरे  में ही   क्रैश हो गया।जिसके बाद इसमें आग लग गयी। हेलिकॉप्टर  टेक ऑफ  करने के 2 से 3 मिनट बाद ही क्रैश हो गया।



 इस हेलिकॉप्टर में लगभग 08 लोग सवार थे। मौसम को इसका  कारण बताया गया है। मौके पर अधिकारी पंहुच रहे है।

मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दे दिए है।एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पंहुच गयी है।

Post a Comment

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Powered by Blogger.