Halloween party ideas 2015

 डोईवाला :

 





 *01-*  थाना डोईवाला पर दिनांक 17.10.2022 को वादिनी श्रीमति हेमा बोरा पत्नी श्री अर्जुन बोरा निवासी सिमलास ग्रान्ट दूधली थाना डोईवाला जनपद देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 16-10-2022 को अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से स्कूटी सख्या UK07BU-9878 को चोरी करके ले गया है दाखिल प्रार्थना पत्र पर अपराध के अनुरूप थाना हाजा पर मु0अ0सं0 374/2022 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पँजीकृत किया गया। 

 *02-* दिनांक 17.10.2022 को वादी जितेन्द्र सिंह S/O नाथी राम निवासी नागल ज्वालापुर पो0 नागल ज्वाला थाना डोईवाला जनपद देहरादून ने प्रा0पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर के मन्दिर से मूर्ति ,माता की सोने की नथ, माता के सोने के टाप्स, गले का पेन्डल, चांदी के विछुवे, चांदी के पैर, कृष्ण की मूर्ति पीली घातु तथा 2000/रू नगद , मन्दिर का गुलक चोरी कर लिया गया। दाखिल प्रार्थना पत्र पर अपराध के अनुरूप थाना हाजा पर मु0अ0सं0 375/2022 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पँजीकृत किया गया।                                                  प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा उक्त घटना की जानकारी उच्चाधिकारीगणो को दी गई उक्त चोरी के सम्बन्ध मे *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून* द्वारा पँजीकृत अभियोग मे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर चोरी गये माल की बरामदगी हेतू आवश्यक आदेश-निर्देश निर्गत किये गये। निर्गत आदेश निर्देशो के क्रम मे *श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण* महोदय तथा *श्रीमान क्षेत्राधिकारी डोईवाला महोदय* के निकट पर्यवेक्षण व मार्ग दर्शन मे *प्रभारी निरीक्षक डोईवाला* द्वारा थाना डोईवाला पर उ0नि0 साहिल वशिष्ठ के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित  की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तन्त्र सक्रिय कर थाना क्षेत्र मे मुखबिर को अभियुक्त/चोरी गये माल की तलाश हेतु मामूर किया गया तथा गठित टीम द्वारा उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी करते हुए घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया। मुखबिर की सूचना पर *अभियुक्त महेन्द्र सिह उपरोक्त* को लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे पुराने रोड पर दिनांक 18.10.2022 समय-11.40 बजे उक्त दोनो मुकदमो मे चोरी हुयी स्कूटी व मन्दिर से चोरी हुआ सामान बरामद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस लिया गया। उक्त दोनो मुकदमो मे चोरी गये माल की बरामदगी व गिरफ्तारी अभियुक्त होने पर विवेचक द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे धारा-411 की वृद्धि की गई है। 

अभियुक्त को नियमानुसार मा0न्या0 अग्रिम कार्यावही हेतू पेश किया जा रहा है तथा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।   

गिऱफ्तार अभियुक्त का विवरण

अभियुक्त महेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 श्री आलम सिंह निवासी-झडौन्द थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 34 वर्ष

बरामदगी विवरण

मु0अ0सं0 375/2022* धारा 380/411 भादवि मे बरामदगी  

01-भगवान कृष्ण की मूर्ति पीली घातु  02-एक छोटी नथ पीली घातु  03-एक चरण पदुका पीली घातु   04-स्टैण्ड अगरबत्ती पीली घातु 

05- एक छडनुमा पीली बाँसुरी   06- एक पीला लॉकेट 

07- रू0 427 /- नकद

 *मु0अ0सं0 374/2022* धारा 379/411 भादवि मे बरामदगी

 01- एक्टिवा स्कूटी स0-UK07BU-9878 (सफेद रंग) 

पुलिस टीम

01-उ0नि0 साहिल वशिष्ठ 

02-कानि0 सहदेव सिंह 

03-कानि0 विपिन कुमार

04-कानि0 मौ0अरशद

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.