Halloween party ideas 2015

 श्री केदारनाथ:

 



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को श्री केदारनाथ में पूजा-अर्चना कर बाबा केदार से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री केदारनाथ में पधारे साधु-संतों से भेंट भी की।  



 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर श्री केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत श्री केदारनाथ में हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के अन्दर पूर्ण किये जाएं। मुख्यमंत्री ने श्री केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत भी की।  


मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग श्री मयूर दिक्षित को निर्देश दिये कि यह प्रयास किये जाएं कि श्री केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचने वाले 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं को प्रतिदिन ठहरने की उचित व्यवस्था रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालु देवभूमि का अच्छा संदेश लेकर देश-दुनिया में जाएं, इसके लिए श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास सरकार द्वारा किये जा रहे हैं।


 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भव्य एवं दिव्य केदारपुरी का निर्माण हो रहा है।  श्री केदारनाथ के निकटवर्ती स्थानों को आध्यात्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए योजना बनाई जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में श्री केदारनाथ एवं गौरीकुण्ड से केदारनाथ पैदल मार्ग पर अध्यात्म एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत अनेक कार्य किये जा रहे हैं।  


इस अवसर पर बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेन्द्र अजय, श्री अजय सेमवाल, श्री दिनेश उनियाल जिला अध्यक्ष भाजपा, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, श्री विनोद राणा सदस्य जिला पंचायत कालीमठ, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री सुमंत तिवारी,  विनोद शुक्ला, अपर मुख्य कार्य कारी अधिकारी केदारनाथ योगेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

  उत्तराखंड चारधाम यात्रा -  2022

 श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम में आज शाम तक पहुंचे संपूर्ण तीर्थ यात्रियों की संख्या 2968404( उनतीस लाख अड़सठ हजार चार सौ चार है। तथा श्री गंगोत्री यमुनोत्री पहुंचे तीर्थयात्रियों की संख्या 1080746 ( दस लाख अस्सी हज़ार सात सौ छयालीस) है आज शायंकाल तक चारधाम पहुंचे तीर्थयात्रियों की संख्या 4049150( चालीस लाख उनपचास हजार एक सौ पचास है।अभी भी देर शाम तक तीर्थयात्रियों के पहुंचने  का सिलसिला जारी है।


• चार धाम  तीर्थयात्रियों की रिकार्ड संख्या


*पांच माह में चालीस  लाख से अधिक पहुंची चारधाम यात्रियों की संख्या*


2019 में छ: माह में हेमकुंट साहिब सहित 32 लाख थी तीर्थयात्रियों की संख्या


*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों के पहुंचने पर प्रसन्नता जताई कहां तीर्थयात्रियों को सरल सुगम यात्रा हेतु प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध*


• चारों धामों में  कुछ दिन पहले हुई बर्फवारी के बाद मौसम सामान्य।

• यात्रा सुचारू चल रही।


• केदारनाथ के लिए निरंतर चल रही हवाई सेवा।


• अभी तक श्री बदरीनाथ साढ़े पंद्रह लाख   केदारनाथ  साढ़े चौदह लाख  से अधिक , गंगोत्री पहुंचे छ:  लाख  से अधिक  तथा  यमुनोत्री पहुंचे    पौने पांच लाख  से अधिक तीर्थयात्री। 

श्री हेमकुंट साहिब लोकपाल तीर्थ   कपाट बंद होने तक इस यात्रा वर्ष दो लाख सैंतालीस हजार श्रद्धालु  पहुंचे।


देहरादून 11 अक्टूबर।   उत्तराखंड चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है ।  बरसात के मौसम   के बाद  यात्रियों की संख्या बढ़ गयी  है।

 चारो धामों में  अभी तक पांच माह में  रिकार्ड चालीस लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच गये है। हेमकुंट साहिब एवं लोकपाल तीर्थ को मिलाकर यह आंकड़ा तैतालीस  लाख पहुंच गया है। इस तरह अब तक कई दशकों के रिकार्ड भी टूट गये हैं। वर्ष 2019 में संपूर्ण यात्रा काल छ: माह  में हेमकुंट साहिब सहित 32 लाख तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे थे।

 प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड  तीर्थयात्रियों के पहुंचने पर प्रसन्नता जताई कहा कि प्रदेश सरकार  सुगम चारधाम यात्रा तथा "अतिथि देवो भव:" के अनुसार तीर्थयात्रियों की सेवा हेतु प्रतिबद्ध है।


पर्यटन- धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की आमद प्रदेश सरकार की उपलब्धि है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत सहित श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी है।

चारों धामों में   श्रद्धालुओं की प्रतिदिन की  संख्या भी बढ़ गयी है।   आज तक   चालीस लाख उनचास हजार एक सौ पचास तीर्थयात्री  उत्तराखंड चारधाम दर्शन हेतु पहुंच गये है। मानसून से यात्रा में कमी देखी गयी थी लेकिन बारिश कम होते ही  तथा  श्राद्ध पितृ पक्ष के बाद से  बदरीनाथ- केदारनाथ में दस से बारह हजार तक तीर्थयात्री प्रतिदिन पहुंच रहे हैं गंगोत्री- यमुनोत्री में तीन से पांच हजार तक तीर्थयात्री पहुंच रहे है। यात्रा के अंतिम चरण में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ गयी है ।चारों धामों में   बर्फवारी के बाद यदा -कदा हल्की  बारिश  है लेकिन आज मौसम सामान्य   है। चारधामों के राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारू है ।

 तोताघाटी,शिरोबगड़,लामबगड़ एवं पागलनाला जैसे   भूस्खलन रूक गया है। फलस्वरूप यात्रा सुचारू है। केदारनाथ हेली सेवा बारिश से आंशिक रूप से प्रभावित हुई   थी लेकिन बरसात में भी हेली सेवा जारी रही । वर्तमान में हेली सेवा सुचारू चल रही है। गंगोत्री राजमार्ग सुचारू है यमुनोत्री राजमार्ग  सुचारू है।

  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि  श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि  8 मई  से  आज तक 1531953 तीर्थयात्री धाम पहुंच गये। श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से आज  तक  1436451 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच गये।

इसमें हेलीकॉप्टर से पहुंचे 132006 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 475172  तथा श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि  3 मई से आज तक  605574 तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुंच गये है।अभी तक  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग-2968404 है ।

 श्री यमुनोत्री -गंगोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 1080746 रही।‌ आज तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या  4049150(  चालीस लाख उनपचास हजार  एक सौ पचास  ) है। आज शुक्रवार शाम  तक  श्री बदरीनाथ 8452 केदारनाथ, 11373  तथा  यमुनोत्री  1777 गंगोत्री 5434 श्रद्धालु  पहुंचे। कपाट खुलने की तिथि 22 मई से कपाट बंद होने की तिथि 10अक्टूबर  तक  श्री गुरूद्वारा हेमकुंट साहिब एवं लोकपाल तीर्थ  पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 247000 रही है।

 इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर, श्री केदारनाथ धाम तथा यमुनोत्री धाम  के 27 अक्टूबर भैया दूज  तथा श्री गंगोत्री धाम के कपाट 26 अक्टूबर को शीतकाल हेतु बंद हो रहे हैं।

 चारों धामों में मानसून की दस्तक के साथ ही प्रतिदिन के यात्रियों की संख्या में  गिरावट  आयी थी लेकिन पुनः यात्रा को गति मिली है।  यात्रा निरंतर चल रही है।  प्रदेश सरकार, पुलिस-प्रशासन, आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, उत्तराखंड पर्यटन, बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा यात्रियों से  अपील की जा रही है  कि मौसम के अलर्ट सहित  बारिश- भूस्खलन तथा सड़कों की स्थिति के अनुसार यात्रा मार्गों पर आगे बढ़े। अधिक बारिश होने पर सुरक्षित स्थानों में रूक जाये। रात्रि के समय यात्रा में सावधानी रखें। कोविड बचाव हेतु सावधानियां रखें मास्क पहने, सेनिटाइजर का प्रयोग तथा कोविड टीकाकरण अवश्य करवायें।

उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा हेतु तीर्थयात्रियों के पंजीकरण को अनिवार्य किया है तीर्थयात्री उत्तराखंड पर्यटन की वेबसाइट से घर बैठे आनलाइन पंजीकरण के अलावा  हरिद्वार ऋषिकेश के अलावा भी चारधाम के सभी  फिजीकल रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर फोटोमेट्रिक आनलाईन रजिस्ट्रेशन  कर सकते है।  चारधाम यात्रा पंजीकरण हेतु  उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in तथा हेलीकॉप्टर बुकिंग हेतु https://heliservices.uk.gov.in तथा श्री बदरीनाथ- केदारनाथ धाम की पूजाओं की जानकारी हेतु https://badrinath-kedarnath.uk.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

 चारधाम तीर्थयात्रियों के आंकड़े श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति/ पुलिस- प्रशासन/ आपदा प्रबंधन   / गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट  के सहयोग से  लोकसूचनार्थ  तथा मीडिया तक  चारधाम यात्रा संबंधित आंकड़ों की जानकारी  पहुंचाने के मद्देनजर जारी किये  गये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.