Halloween party ideas 2015

 

SDRF द्वारा चीला पावर हॉउस से किया गया अंकिता भंडारी का शव बरामद

आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के भी आदेश दे दिए हैं।

सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने एसआईटी जांच के लिए आदेश दिए

पुलकित के भाई को भी ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष के पद से हटाया

 मुख्‍य आरोपित पुल्कित आर्या के भाई अंकित आर्या को ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दी जानकारी।*

*विनोद आर्य और अंकित आर्य भाजपा से निष्काषित*

भाजपा ने अंकिता हत्याकांड में पुल्कित आर्याकी गिरफ्तारी के बाद उसके पिता विनोद आर्या और भाई अंकित आर्या को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह कार्यवाही की गयी है।

ANkita dead body recovered by sdrf



विगत 18 सितम्बर 2022 को जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक क्षेत्रांतर्गत गंगा भोगपुर स्थित वन्तरा रिसोर्ट में कार्य करने वाली युवती अंकिता भंडारी, उम्र- 19 वर्ष निवासी- डोभ श्रीकोट, यमकेश्वर ब्लॉक, पौड़ी अचानक लापता हो गयी थी। 


उक्त संदर्भ में परिजनों द्वारा दिनाँक 21.09.2022 को राजस्व पुलिस में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी तत्पश्चात जिलाधिकारी पौड़ी के निर्देशानुसार दिनाँक 22.09.2022 को उक्त मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तानांतरित किया गया। युवती लापता होने की घटना का संज्ञान लेते हुए श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड द्वारा पुलिस अधीक्षक, पौड़ी को घटना की त्वरित जांच-पड़ताल के लिए निर्देशित किया गया था। 



उक्त संबंध में पुलिस अधीक्षक, पौड़ी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अंकिता के हत्यारोपियों को पकड़ लिया गया। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा अंकिता की हत्या कर शव को चीला शक्ति नहर में फेंक दिया गया है। 


 पुलिस द्वारा घटना के खुलासे के उपरांत DGP उत्तराखण्ड महोदय के दिशानिर्देशन में श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF द्वारा ढालवाला में व्यवस्थापित SDRF टीम को शक्ति नहर, चीला पावर हाउस में युवती की सर्चिंग हेतु निर्देशित किया गया। 


SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा कल से लगातार मौके पर गहन सर्चिंग की जा रही थी साथ ही SDRF डीप डाइवर्स द्वारा भी शक्ति नहर के तल में भी सर्चिंग की जा रही थी।


वही आज प्रातः SDRF रेस्क्यू टीम व डीप डाइवर्स  द्वारा  पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। राफ्ट के द्वारा की जा रही सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा चीला पावर हाउस से एक युवती का शव बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया है। शिनाख्त हेतु अंकिता भंडारी के  परिजनों को  सूचित कराया गया । परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त कर ली गयी है।


टिहरी झील में लापता दूसरे किशोर का शव भी SDRF ने किया बरामद



दिनाँक 19 सितम्बर 2022 को स्थानीय पुलिस द्वारा SDRF को सूचित किया गया था कि जनपद टिहरी गढ़वाल में टिहरी झील कोटि कॉलोनी के पास 02 किशोर लापता हो गए है, जिनकी टिहरी झील में डूबने की संभावना है। उक्त सूचना पर SDRF की फ्लड टीम द्वारा बोट के माध्यम से लगातार झील में सर्चिंग की जा रही थी।




दिनाँक 21 सितम्बर 2022 को झील में सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा 30 फ़ीट गहराई में डीप डाइविंग करते हुए एक किशोर आशीष कंडवाल पुत्र राम सिंह, उम्र- 15 वर्ष, निवासी - मकान नम्बर 35/5 ई ब्लॉक, नई टिहरी, कोतवाली नई टिहरी का शव ढूंढ लिया गया था जबकि दूसरे की सर्चिंग की जा रही थी। 

आज दिनाँक 24 सितम्बर 2022 को आरक्षी शैलेन्द्र चमोली के हमराह SDRF टीम द्वारा पुनः टिहरी झील में गहन सर्चिंग के दौरान लापता दूसरे किशोर रक्षित पंवार पुत्र श्री रमेश पंवार, उम्र- 18 वर्ष,  निवासी नई टिहरी का शव भी बरामद कर लिया गया जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.