Halloween party ideas 2015

 नैनीताल ;

Commissioner kumaun inspects land slide near bhavaali



           मण्डलायुक्त कुमाऊं  दीपक रावत  एव डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे ने भवाली और नैनीताल के बीच पाइनस के पास वन विभाग के व्यू प्वाइंट से 50 मीटर भवाली की तरफ बीते शुक्रवार को लैंड स्लाइड से लगभग 30 मीटर के क्षेत्र में भूस्खलन होने से भवाली एवं नैनीताल से आने जाने वाले लोगों  को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है  जिसका संज्ञान लेते हुए आज सोमवार को मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने संयुक्त रूप से भूस्खलन क्षेत्र  का स्थलीय  निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी से विस्तृत रूप से कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

            निरीक्षण के दौरान उन्होंने  लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता को निर्देश दिए कि कार्यों में   तेजी से गति लाये, जिसके लिए नैनीताल एवं भवाली सडक के दोनों तरफ से पोकलैंड मशीन लगाएं एवं जल्द से जल्द छोटे फोर व्हीलर वाहनों की आवाजाही के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करें व कार्यक्षेत्र में आर्टिफिशियल लाइट की भी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें  ताकि देर रात्रि एव बरसात रूकने पर  भी कार्य किया जा सके। साथ ही लगातार  कार्यों  की मानिटरिंग  भी करना सुनिश्चित करें। व जनपद के अन्य क्षेत्रों  की भी सभी सड़कें वर्षा काल में खुली रहे इसके लिए  अपने अधीनस्थों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें। 

       निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी राहुल शाह,तहसीलदार नवाजिश खलिद,एई केएस बसेड़ा,जेई मीनु आदि उपस्थित थ

Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.