Halloween party ideas 2015

Pl...


प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और मध्यप्रदेश के सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान ने बस दुर्घटना में मारे गए रामसजी एवं बांके बिहारी के रिश्तेदार कृष्ण बिहारी द्विवेदी से बातचीत की मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए रिश्तेदारों को ढांढस बंधाया। हैलीपैड से सीएम घटना स्थल के लिए रवाना हुए.

उत्तरकाशी - रिखाउखड्ड के पास हुआ दर्दनाक हादसा , एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया रेस्क्यू

SDRFuttarakhand  rescued people from ditch uttarkashi

Madhya pradesh bus accident


MP CM reached uttarakhand after bus accident in uttarkashi


गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया हैं। सीएम धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज घटनास्थल पर पंहुचेंगे।

रात्रि खबर लिखे जाने तक भी एसडीआरएफ और पुलिस का संयुक्त अभियान  जारी है। रात्रि 12 बजे तक खाई से अभी तक 15 शव बरामद किए जा चुके थे,जबकि बाद में16 शव और बरामद किए गए। 04 घायलों को अस्पताल भी भेजा गया है।



दिनांक 05 जून 2022 को सांय थाना बड़कोट द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि थाना पुरोला क्षेत्र अंतर्गत डामटा से 04 किमी आगे रिखाउखड्ड के पास एक यात्री बस (UK 04 PA1541) अनियंत्रित होने से लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गयी है, जिसमे 28 से 30 लोगों के सवार होने की संभावना बताई गई। 

उक्त घटना की सूचना मिलते ही सर्वप्रथम डामटा व बड़कोट में व्यवस्थापित SDRF की रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सेनानायक SDRF श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार मोरी, चकराता, बड़कोट, उजेली व सहस्त्रधारा, देहरादून से भी रेस्क्यू टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना किया गया। 

उक्त वाहन में चालक व परिचालक सहित 30 लोग सवार थे जो कि मध्यप्रदेश से चारधाम यात्रा हेतु आये हुए थे। बस में सवार यात्रियों में 14 महिलाएं थी।  

SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद पुलिस, फायर सर्विस व स्थानीय बचाव इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात्रि के घनघोर अंधरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन गतिमान रखा। 
सेनानायक SDRF श्री मणिकांत मिश्रा स्वयं इस घटना पर नजर रखे हुए थे व आवश्यक दिशानिर्देश दे रहे थे। रात्रि करीब 2:30 बजे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान SDRF व अन्य बचाव इकाइयों द्वारा 04 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुँचाया तथा घटना में मृत 26 व्यक्तियों के शवों को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया।

उपरोक्त घटना में घायलों व मृतकों का विवरण निम्नवत है

घायल:- 
1. हीरा सिंह पुत्र धर्म सिंह (चालक), 45 वर्ष,  निवासी- गंगोलीहाट, पिथौरागढ़। 
2. उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश।  
3. हकिराजा पुत्र उदय सिंह, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश। 
4. राजकुमार, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश। 

मृतक:- 
1.अनिल कुंवर पत्नी जागेश्वर प्रसाद, उम्र- 50 वर्ष, निवासी सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश। 
2. मेनका कटेहा पत्नी श्री लूले, उम्र- 56 वर्ष, पन्ना, मध्य प्रदेश।
3. राम कुंवर, उम्र- 58 वर्ष, पन्ना, मध्य प्रदेश।
4. उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार द्विवेदी, उम्र- 59 वर्ष, पन्ना, मध्य प्रदेश।
5. अवधेश पांडे, उम्र 62 वर्ष, पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश।
6. राजकुमार, 85 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
7. रूप नारायण, 62 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
8. गीता बाई पत्नी राजाराम, 64 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
9. राजकुमार पुत्र मस्तराम, 39 वर्ष, निवासी- गुनोट, पन्ना, मध्य प्रदेश।
10. शीलाबाई पत्नी रामभरोसे, 60 वर्ष, निवासी- अमानगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश।
11. जनक कुंवर पत्नी मान सिंह, 50 वर्ष, निवासी- छतरपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश।
12. जागेश्वर, 60 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
13. बांके बिहारी, 70 वर्ष, निवासी- मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
14. रामसखी पत्नी बांके बिहारी, 54 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
15. सोमत रानी पत्नी गजराज सिंह, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
16. सरन सिंह पुत्र चंदन सिंह, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
17. बद्री शर्मा, 60 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
18. चंद्रकली पत्नी बद्रीप्रसाद, 50 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
19. सरोजी बाई पत्नी मेनका, 50 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
20. करन सिंह, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
21. हरिनारायण दूबे, 61 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
22. शकुंतला पत्नी अवधेश, 58 वर्ष, पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश।
23. रामभरोसे, 60 वर्ष, सुनवानी, पन्ना, मध्य प्रदेश।
24. दिनेश कुमार, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
25. राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह, 65 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
26. विक्रम बोरा पुत्र केशर सिंह बोरा (परिचालक), 29 वर्ष, निवासी- पपगाड, नैनी, अल्मोड़ा।







सीएम धामी ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर डामटा के समीप हुई बस दुर्घटना पर राहत एवं बचाव कार्यों की ली जानकारी।

बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को दिये राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश


यमुनोत्री मार्ग पर डामटा के समीप रविवार को हुई बस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे।


 उन्होंने बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी ईश्वर से कामना की है। उन्होंने घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था के निर्देश भी जिलाधिकारी उत्तरकाशी को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने आपदा कंट्रोल के संचालन व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से भी कंट्रोल रूम के संचालन से सम्बन्धित प्रक्रियाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में यात्रा अपने चरम पर है। यात्रा संचालन में व्यवस्थाओं के साथ ही किसी भी प्रकार की अनहोनी पर त्वरित राहत सम्बन्धी कार्य संचालित हो। इसके लिए कारगर व्यवस्था बनायी जाए। सभी जनपदों से आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सूचनाएं उपलब्ध कराये जाने के साथ ही जनपदों के आपदा कंट्रोल रूमों को भी और अधिक सक्रिय किये जाने के उन्होंने निर्देश दिए।

दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में सवार लोग मध्यप्रदेश के होने के कारण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर दुर्घटना की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किये जा रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.