Halloween party ideas 2015


देहरादून:




 जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आज यूक्रेन  से बार्डर में पंहुचे मेडिकल के विद्यार्थियों विनायक थपलियाल एवं अस्मिता थपलियाल के परिजनों से उनके  आवास समृद्धि एनक्लेव कारगी चौक पर मुलाकात की। 

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं पीएमओ कार्यालय जनपद एवं राज्य के विद्यार्थी एवं लोगों को घर वापसी के लिए निरन्तर भारतीय दूतावास से समन्वय बनाये हुए है तथा निरन्तर भारतीय विद्यार्थी एवं लोगों को सकुशल घर वापसी के लिए कार्य में जुटी है। 

इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी  से दूरभाष पर वार्ता कर दोनों विद्यार्थी की वर्तमान लोकेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिस पर परिजनों ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि बच्चों ने बताया है कि भारतीय दूतावास भी बच्चों सेे नियमित सम्पर्क बनाये हुए है। 

उन्होंने परिजनों को छात्रों की वापसी के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिला प्रशासन द्वारा  यूक्रेन में फंसे जनपद एवं राज्य के लोगों व छात्रों की सुरक्षित घर वापसी के लिए शासन एवं केन्द्र सरकार से नियमित सम्पर्क  बनाते हुए सूचनाओं  का आदान-प्रदान किया जा रहा है।


जिलाधिकारी ने ऐसे सभी परिजनों से जिनके बच्चे एवं रिश्तेदार वर्तमान मे यूके्रन में फंसे है को जिला आपदा परिचालन केन्द्र के दूरभाष नम्बर 0135-2726066, 1077 (टोल-फ्री), 07534826066 व ई-मेल आई0डी0- deoc.pgrc.ddn@gmail.com     पर सूचना आदान प्रदान करने का अनुरोध किया ताकि यूके्रन में फंसे लोगों को देश वापस लाने में जल्द से जल्द कार्यवाही की जा सके।

 जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 65 लोगों एवं छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना के क्रम में 24 लोगों को देश वापस लाया जा चुका है जबकि 41 लोगों को वापस लाया जाना शेष है जिसके लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास जारी हैं 

       इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, तहसीलदार सदर उपस्थित रहे।

-देहरादून :


 देहरादून एवं जिला प्रशासन द्वारा यूक्रेन में फंसे राज्य एवं जनपद देहरादून के  छात्र-छात्राओं एवं लोगों को सुरक्षित घर वापसी के लिए प्रयासरत है। 

जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं निर्देशन  में  जिला प्रशासन द्वारा यूक्रेन में फंसे राज्य एवं जनपद वासियों को वापस लाने हेतु विभिन्न स्तरों पर संपर्क बनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यूक्रेन से स्वदेश लौटे मेडिकल के छात्रों का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के. के.मिश्रा ने आईएसबीटी पर माला पहनाकर स्वागत किया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्र टिहरी निवासी मनीष राणा  खर्कीव से, विकास नगर निवासी सागर सैनी विनिक्षियर, कार की निवासी वत्सला लाविस से, राजपुर निवासी योगिता कीव से वापस लौटे है को माला पहनाई तथा कुशल क्षेम पूछते हुए यूक्रेन की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

स्वदेश लौटे सभी छात्रों ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। इस दौरान सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द्र नेगी भी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.