Halloween party ideas 2015

उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन लाल बौंठियाल का निधन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदना व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि*



देहरादून भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन लाल बौंठियाल का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 78 वर्षीय वयोवृद्ध भाजपा नेता मोहन लाल जी बीमार चल रहे थे पारिवारिक सदस्यों के अनुसार शनिवार को कोटद्वार के समीप पैतृक घाट पर उन्हें अंतिम भावभीनी विदाई दी जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा सरकार व संगठन में विभिन्न पदों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन लाल बौंठियाल जी के निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है। वह उत्तराखंड भाजपा में पुरानी पीढ़ी के नेताओं में एक ऐसे व्यक्तित्व थे, वह हमेशा अपनी बेबाकी और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। उनका निधन पार्टी के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने हमेशा मृदुभाषी व सादगी के साथ अपना जीवन जिया। मुख्यमंत्री ने परिजनों को सांत्वना दी और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहनलाल बौंठियाल भाजपा के संस्थापको में से एक थे। सन 58 में वह बाल स्वयं सेवक के तौर पर संघ से जुड़ थे। 1960 में वह फिर जनसंघ से जुड़े, फिर 19 77 में जनता पार्टी में वह 19 80 में भाजपा के सदस्य बने है। उत्तराखण्ड में भारतीय जनता पार्टी को एक पार्टी के तौर पर खड़ा करने में उन्होंने भी अपनी ओर से कठिन परिश्रम किया। पृथक उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी वह पार्टी के कई वरिष्ठ पदों पर रहे हैं। वह भाजपा में पंचायत प्रकोष्ठ व अनुशासन समिति के अध्यक्ष के अलावा कई बार गढ़वाल लोकसभा के प्रभारी व पालक भी रहे हैं। प्रदेश के अंदर भाजपा सरकार के समय वन निगम व जलागम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रहे। विद्या भारती रामजन्मभूमि आंदोलन व राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका रही है। बताया जाता है कि व कई बार जेल भी गए। इतना ही नहीं आपातकाल में भी भूमिगत आंदोलन में सक्रिय रहे। राज्य बनने से पहले वह पर्वतीय विकास परिषद के सदस्य भी थे।

Post a Comment

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Powered by Blogger.