Halloween party ideas 2015

 







07 जनवरी,2022 को सरकार ने श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष पद पर पूर्व  मीडिया सलाहकार समिति ( राज्य मंत्री) रहे वरिष्ठ नेता श्री अजेंन्द्र अजय भट्ट को अध्यक्ष एवं श्री किशोर पंवार को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। तथा मंदिर समिति में सदस्य भी मनोनीत किये। भारतीय वन सेवा ( आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी बी. डी. सिंह को मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त किया।


ऋषिकेश/ज्योर्तिमठ/जोशीमठ;



 श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के नव मनोनीत उपाध्यक्ष श्री किशोर पंवार ने  सपरिवार मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर  ज्योर्तिमठ स्थित श्री नृसिंह बदरी एवं आदि गुरु शंकराचार्य जी की पावन गद्दी के दर्शन किये। इस अवसर पर  मंदिर समिति अधिकारियों- कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।उल्लेखनीय है देवस्थानम बोर्ड निरसित होने के बाद सरकार द्वारा मंदिर समिति को पुनर्जीवित किया गया। इसी क्रम में  7 जनवरी 2022 को श्री अजेंद्र अजय भट्ट को श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति का अध्यक्ष तथा श्री किशोर पंवार को उपाध्यक्ष  मनोनीत किया गया। मंदिर समिति के गठन के साथ ही भारतीय वन सेवा( आईएफएस) श्री बी. डी. सिंह को मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त किया गया।
   मंदिर समिति  के सभी अधिकारियों - कर्मचारियों,  हक हकूक धारियों, विभिन्न धार्मिक संस्थाओं ने उन्हें मंदिर  समिति गठित होने पर बधाई दी है।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.