Halloween party ideas 2015

भगवानपुर तहसील में चार स्टोन क्रशरों पर कार्रवाई, दो किए गए सील 

हरिद्वार :

 


  जनपद में अवैध खनन को लेकर प्रशासन और खनन विभागों की कार्यवाई सख्ती में बदल चुकी है। आज जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कटारपुर ओर विशनपुर क्षेत्रो से लगातार आ रही अवैध खनन/  भंडारण की शिकायतों के क्रम में कड़ी कार्यवाई के निर्देश दिए गए।

 गत कई दिवसों से क्षेत्र से लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिलने के कारण उप जिलाधिकारी हरिद्वार, नायब तहसीलदार एवम भूवैज्ञानिक/ खनन अधिकारी द्वारा तहसील के उक्त क्षेत्रों में क्रशरों का निरीक्षण किया। 

निरिक्षण के दौरान 02 क्रशरों  को अवैध खनन/ भंडारण करने एवम अनिमियता पाए जाने पर अग्रिम आदेशो तक सीज कर दिया गया है, दोनो क्रशरों   पर लगभग 50 लाख तक जुर्माने की अर्थ दंड बसूली की संस्तुति भी की गई।

 इससे एक दिन पूर्व ही राजस्व एवम खनन विभाग की छापेमारी में तहसील भगवानपुर के 04 क्रशरों पर प्रशासन द्वारा कडी कार्यवाही की गई थी ओर 02 क्रशरों को सीज भी किया गया था। 

जनपद में लगातार अवैध खनन/ परिवहन कि शिकायतों पर प्रशासन के सख्त रवैए से एक ओर खनन माफिया सख्ते में है वही अवैध खनन के कारोबारियों में हड़कप मचा हुआ है।

 जनपद में अवैध खनन/ परिबहन/ भंडारण को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा समस्त राजस्व/खनन एवम वन, पुलिस सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए गए है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन/ भंडारण में लिप्त किसी भी खननकर्ता को नही बक्शा जायगा।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.