Halloween party ideas 2015

 भाजपा विधायक की बहू की करंट लगने से मौत, उत्तराखंड में फार्म हाउस पर हुआ हादसा


रुद्रपुर :



    उत्‍तर प्रदेश के देवरिया की रामपुर कारखाना सीट से भाजपा के विधायक कमलेश शुक्ल की छोटी बहू की करंट लगने से मौत हो गई।

विधायक कमलेश शुक्ल का उत्तराखंड के रुद्रपुर में फार्महाउस है। वहां इस समय बाढ़ के हालत हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात बाढ़ का पानी विधायक के आवास में भी घुस गया। 

घर में मौजूद विधायक की छोटी बहू कंचन शुक्ल (35) पत्नी अनूप शुक्ल ने नौकर से इन्वर्टर का तार निकालने के लिए कहा। नौकर तार नहीं निकाल पा रहा था। इस पर कंचन खुद तार निकलने चली गई। उसी दौरान करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। देवरिया में मौजूद विधायक कमलेश शुक्ल को रात करीब डेढ़ बजे घटना की जानकारी हुई तो यहां भी कोहराम मच गया। 

खबर मिलते ही विधायक अपने बड़े बेटे डॉ. संजीव शुक्ल व अन्य परिजनों के साथ उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में विधायक के समर्थकों की भीड़ देवरिया के सिंधी मिल कालोनी स्थित आवास पर जमा हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.