Halloween party ideas 2015





दिनाँक 12 सितम्बर को शक्ति नहर में एक महिला द्वारा अपने तीन बच्चों सहित छलांग लगा दी गयी थी। जिसमे एक बच्ची के शव को उसी दिन बरामद कर लिया गया था व दो बच्चे लापता थे। 


लापता बच्चों में से एक बच्चे के शव को अगले दिन दिनाँक 13 सितम्बर 2021 को SDRF द्वारा बरामद कर लिया गया था। जबकि दूसरे लापता की तलाश में एस. डी. आर. एफ के जवान लगातार शक्तिनहर की खाक छान रहे थे। 


एस. डी. आर. एफ के डीप डाइवर्स द्वारा भी नहर की तह तक जाकर गहन सर्चिंग की गई। 


इन लगातार प्रयासों से आज दिनाँक 16 सितम्बर को ढकरानी पुल के पास से जैनब पुत्री शहजाद, निवासी हसनपुर, थाना सहसपुर का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.