ऋषिकेश/ डोईवाला;
आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के लिए बीजेपी के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी आज दोपहर सह प्रभारी सांसद लॉकेट चटर्जी और सरदार आर पी सिंह सहित अपने दो दिवसीय दौरे पर देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे।भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाई ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रभारियों का स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि मिशन 2022 को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने अभी हाल में ही प्रहलाद जोशी सहित 3 सदस्यों को चुनावी मिशन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है ।
चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी के नेतृत्व में दोनों सह प्रभारी गुरुवार को अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार उत्तराखंड पहुंचे। जहां भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ ऋषिकेश नगर निगम महापौर द्वारा उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
एयरपोर्ट पर स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साथ में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक प्रदेश महामंत्री, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
एयरपोर्ट के बाहर, भानियावाला व हर्रावाला में कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा व जोरदार नारेबाजी के द्वारा भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर , ऋषिकेश की महापौर अनीता ममंगाई पूर्व राज्य मंत्री भगतराम कोठारी पूर्व राज्य मंत्री करण वोहरा एवं डोईवाला नगर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, माजरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार राज उपाध्यक्ष वेद प्रकाश कंडवाल महामंत्री पंकज शर्मा प्रेम सिंह पुंडीर सुरेश सैनी नितिन बड़थ्वाल रामकिशन दीवान सिंह रावत चंद्रप्रकाश तिवारी, रचिता ठाकुर,कुसुम सिद्धू पूनम चौधरी ललित पंत उत्तम रौथान इस्लाम अहमद विक्रम नेगी चंद्रभान पाल मोहन सिंह चौहान ईश्वर रौथान चंदन जायसवाल सत्येंद्र चौधरी मनदीप बजाज प्रताप बस्सी महेंद्र सिंह श्याम सिंह बलजीत सोढ़ी ओमकार सैनी जरनैल सिंह गीतांजलि रावत सतीश सेमवाल पुष्कर नेगी राममूर्ति सभासद राजेश भट्ट विनीत मनवाल अजय रावत मुकेश कुमार तरसेम सिंह पंकज रावत भारत नेगी कुसुम शर्मा यमुनोत्री रावत सुनीता सती सुमित लोधी अभिषेक लोधी परिपूर्णानंद मिश्रा संपूर्णानंद ध्यानी आनंद पवार दिगंबर नेगी गणेश उनियाल सुखदेव चौहान दीपक नेगी सनी कुमार आदि सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.png)




एक टिप्पणी भेजें