Halloween party ideas 2015

 


आज वीरभद्र मंडल भाजपा द्वारा सभी बूथों पर पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।




इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी जी ने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उपाध्याय जी एक प्रेरणा स्रोत है जिनसे हमें पक पक पर प्रेरणा मिलती है आज प्रदेश ही नहीं पूरा देश उनकी जयंती को धूमधाम से मना रहा है।


इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल एवं सुरेंद्र सिंह सुमन उपाध्यक्ष निर्भय गुप्ता जगदंबा सेमवाल महावीर चमोली मीडिया प्रभारी अजीत वशिष्ठ सोशल मीडिया प्रभारी राहुल कुकरेती मंत्री विनोद मिश्रा गोपाल रावत राजेश कोठियाल विवेक चतुर्वेदी रविंद्र कश्यप विजय जुगलान रजनी बिष्ट दिनेश बिष्ट आदि उपस्थित रहे।


साथी ही सभी बूथों पर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें मंडल कार्यकारिणी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.