Halloween party ideas 2015

 हरिद्वार:



 मेलाधिकारी दीपक रावत ने मंगलवार की शाम आस्था पथ पर 2247 लीटर क्षमता आयतन वाले विश्व के सबसे बड़े दीये का लोकार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।

 एमआई इंडिया की ओर से 19 अक्टूबर 2020 को कोलकाता में स्थापित किया गया था। जिसे महाकुंभ के लिए एम आई इंडिया ने डोनेट किया है जिसे आस्था पथ पर स्थापित किया गया है।



 यह कुंभ में अनवरत प्रज्वलित रहेगा। मेलाधिकारी ने कहा कि यह उम्मीद का दीया है और यह कोरोना वारियर्स को समर्पित है। कोरोना का निश्चित रूप से खात्मा होगा, यह हम सभी को उम्मीद है।

दिये को स्थापित करने वाली कंपनी MI का दावा है कि यह दिया विश्व का सबसे बड़ा तेल से जलने वाला दिया है, जिसकी क्षमता 2247 लीटर है। इसे 19 oct 2020 को कलकत्ता में प्रज्जवलित किया गया था, जिसे अब आस्था पथ हरिद्वार में पुनर्स्थापित किया गया है। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में यह रिकॉर्ड पूर्व में ही दर्ज हो चुका है।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.