Halloween party ideas 2015

   



आज उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण के 620 सत्र आयोजित किये गए। आज 34799 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। अब तक कुल मिलाकर पूर्ण रूप से टीकाकरण अब तक 196964 व्यक्तियों को  हुआ ,जबकि अर्द्ध टीकाकरण 1200434 व्यक्तियों को हो चुका है।


उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 1925 रिकॉर्ड मामले आये है। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 112071 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 9353 है, आज 405 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 98897 है। अभी तक 1780 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

44201 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 3019155 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 20766 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर घटकर 88.24% हो गयी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 54 क्षेत्र बन गए है।

आज उत्तराखंड में 13 कोरोना संक्रमितो की मृत्यु हुई है। जिसमे से एम्स ऋषिकेश सेे 01, कैलाश अस्पताल देहरादून से 02, हिमालयन अस्पताल से 05 और सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी से 05 की मृत्य हुईं है।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.