हरिद्वार:
- राज्य के जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है वह मेला समाप्त होने तक हरिद्वार में ही रहेंगे, तैनात
- स्नान के लिए जो पुलिस फोर्स मांगा गया था, अब वापस भेजा जा रहा है
महाकुंभ 2021 के तीसरे शाही स्नान बैसाखी (मेष संक्रांति) पर बुधवार को अखाड़ों के शाही स्नान के बाद मेला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान किया।
बुधवार शाम जैसे ही सभी अखाड़ों के साधु-संतों का शाही स्नान का क्रम समाप्त हुआ। उसके बाद मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल, एसएसपी कुम्भ जन्मजेय खंडूरी, अपर मेलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र, हरबीर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने ब्रह्मकुंड में हर हर गंगे का जयघोष करते हुए गंगा स्नान किया। अधिकारियों ने मां गंगा का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि मां गंगा, भगवान भोलेनाथ की कृपा से अभी तक के शाही स्नान और अन्य पर्व, स्नान सकुशल और निर्विघ्न रूप से संपन्न हुए हैं। सभी के आपसी सहयोग, तालमेल व समन्वय से कुम्भ 2021 की सभी व्यवस्थाएं सकुशल कराने में अभी तक पूर्ण सफलता मिली है। आगे भी हम अपने कार्य और प्रयास में मां गंगा की कृपा से सफल होंगे।
स्नान करने वालों में उप मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, नोडल अधिकारी मीडिया, कुम्भ मेला मनोज कुमार श्रीवास्तव, सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेश सिंह मेहरा, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में मेला अधिष्ठान के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में मेलाधिकारी श्री दीपक रावत ने कुंभ मेले के सकुशल संपन्न होने पर कहा कि प्रशासन और पुलिस के आपसी तालमेल से तीसरा शाही स्नान निर्धारित समय पर संपन्न हो गया | स्नान के सकुशल संपन्न होने पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों को धन्यवाद प्रेषित किया ।कहा मीडिया कर्मियों ने लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
बताया कि बाहर से आने वाले लोगों की लगातार कोविड जांच की जा रही है बॉर्डर पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने बताया कि सेटेलाइट के माध्यम से ले गए चित्रों के आधार पर अनुमान है कि इस बार लगभग 13 लाख 56 हजार लोगों ने वैशाखी पर गंगा स्नान किया ।
कोविड-19 के चलते इस बार श्रद्धालुओं की संख्या 2010 के मुकाबले काफी कम रही । एक सवाल के जवाब में
मेलाधिकारी ने बताया कि कुंभ अपने निर्धारित समय पर ही समाप्त होगा। बताया कि पड़ोसी राज्यों से भी 12 और 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले स्नान के लिए पुलिस फोर्स मांगा गया था, जिन्हें अब वापस भेजा जा रहा है .
राज्य के जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है वह मेला समाप्त होने तक हरिद्वार में ही तैनात रहेंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुम्भ मेला जनमेजय खण्डूरी, अपर मेलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र, हरवीर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे। मेलाधिकारी हरकीपैड़ी से ही जहां पर जैसी आवश्यकता हो रही थी, अधिकारियों को निर्देश भी देते जा रहे थे।
.png)





एक टिप्पणी भेजें