Halloween party ideas 2015

 चमोली:

राजकीय सम्मान एवं शोक सलामी देते हुए हेड कांस्टेबल मनोज चौधरी एवं कॉन्स्टेबल बलवीर सिंह गड़िया को दी गई अंतिम विदाई,दिवंगत पुलिस कर्मियों के चित्रों पर किया गया माल्यर्पण


 


दिनाँक 07/02/2021 को जनपद के  रैणी/तपोवन क्षेत्र में आई भीषण आपदा में जनपद चमोली पुलिस के 02 पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल मनोज चौधरी एवं कांस्टेबल बलवीर सिंह गड़िया जो तपोवन में सुरक्षा गार्द में तैनात थे उक्त दोनों पुलिसकर्मियों की मलवे की चपेट में आने मृत्यु हो गयी, दोनों पुलिस कर्मियों के शव बरामद किये गये हैं एवं दोनों पुलिसकर्मियों के शवों की शिनाख्त हो गयी है।

 कल दिनाँक 9/2/2020 को हेड कॉन्स्टेबल मनोज चौधरी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

आज दिनांक 10/02/2021 को दिवंगत बलवीर सिंह गड़िया को उनके पैतृक आवास पर क्षेत्राधिकारी श्री आशीष भारद्वाज की उपस्थिति में पुलिस द्वारा पूरे राजकीय सम्मान एवं शोक सलामी देकर अंतिम विदाई दी गयी। पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज श्रीमती नीरू गर्ग महोदया एवं पुलिस अधीक्षक चमोली श्री यशवंत सिंह चौहान  द्वारा कोतवाली जोशीमठ में उपरोक्त दोनों पुलिस कर्मियों के चित्र पर माल्यार्पण कर रीत चढ़ाई गयी,एवं उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों द्वारा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.