Halloween party ideas 2015

 





आज उत्तराखंड में 117 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण किया गया है। आज 5124लोगों का  वैक्सीनेशन किया गया ।   

कुल मिलाकर अब तक 1664 जगहों पर टीकाकरण हुआ है, अब तक कुल मिलाकर 90283 लोगों का टीकाकरण किया गया है। 

     जिला           स्वास्थ्यकर्मी     फ्रंटलाइन वर्कर

अल्मोड़ा           4806              1185                       

बागेश्वर             2257               933

चमोली             3490               827

 चंपावत           2001              1356

 देहरादून          19117            1648

 हरिद्वार            10612            2778

नैनीताल            8340             1464

पौड़ी गढ़वाल     5016             502

पिथौरागढ़         3397             1040

रुद्रप्रयाग           1813             217

टिहरी गढ़वाल    5018            174

 उधम सिंह नगर  6974          1776

 उत्तरकाशी         2885           657


उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 35 मामले आए हैं। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 96625 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 707 है, आज 110 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 92873 है। अभी तक 1674 लोगों मृत्यु हो चुकी है।

7093 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक  कुल 2113693 सैंपल रिपोर्ट  नेगेटिव आयी है। 8620 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 96.12% हो गयी है। उत्तराखंड में कोई कन्टेनमेंट जोन नहीं है।

आज उत्तराखंड में 01 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। जो सिनर्जी अस्पताल देहरादून से  है।

 कोविड -19 से बचाव हेतु भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स का वैक्सीनेशन किया जा रहा है, जिसके तहत जनपद देहरादून में पुलिस लाइन देहरादून सहित अन्य स्थानों पर वैक्सीनेशन कैम्प लगाये गए है। 

आज दिनाँक 10/02/21 को पुलिस लाइन देहरादून में लगाये गए वैक्सीनेशन कैम्प में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा वैक्सीन लगवाई गई। फ्रंट लाइन वारियर्स के वैक्सीनेशन हेतु लगाये गये उक्त कैंप 18 फरवरी 2021 तक आयोजित किये जायेंगे।



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.