Halloween party ideas 2015

 डोईवाला:

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा आज जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर 10:00 बजे पहुंची ,जहां से वह सहारनपुर के लिए रवाना हो गई ।

भारी सुरक्षा वर्तमान इंतजामों के बीच में प्रियंका वाड्रा का काफिला सहारनपुर की ओर रवाना हुआ।कृषि कानूनों के मसले  पर   राजनीति  करने के लिए  कांग्रेस के महासचिव  प्रियंका वाड्रा आज  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में किसानों की महापंचायत में पहुंची।

अपने संबोधन में प्रियंका ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। भगवानपुर , हरिद्वार  उत्तराखंड से कांग्रेस विधायक ममता राकेश भी शामिल हुई। उन्होंने  भी सरकार पर कई तीर चलाएं और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों का अपमान किया हैं। पीएम एक काॅल की बात कर रहे हैं किसान उनके दर पर हैं। लेकिन किसानों की मांग मानने को तैयार नहीं हैं।



किसान आंदोलन को हवा देने के लिए कांग्रेस महासचिव ने कोई कसर नहीं छोड़ी यहां तक भी उन्होंने कह दिया कि किसान पीछे ना हटे कांग्रेस  उनके साथ है। इस प्रकार कांग्रेस ने दिखा दिया कि किस प्रकार किसान आंदोलन को आंदोलन जीवी भी बनाया जा सकता है। 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.