Halloween party ideas 2015

 साई संस्कार स्कूल ने लघु नाटिका के जरिये दिया लोकतंत्र का सन्देश


सत्यावणी ब्यूरो,हरिद्वार


72 वे गणतंत्र दिवस के उप्लक्ष्य में साई संस्कार पब्लिक स्कूल सराय में आभाषी व कोविड एहतियात के साथ  उमंगपूर्वक मनाया गया।



कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगे ध्वजारोहण के साथ विद्यालय प्रधानाचार्य सपना अरोड़ा व विद्यालय प्रबंधक पंकज अरोड़ा ने संयुक्त किया।

इसके उपरान्त शिक्षिकाओं ने राष्ट्रगान  जन गण मन ....गाकर माहौल को देश भक्ति मय कर दिया।

शिक्षिकाओं ने हिन्दी लघु-नाटिका 'स्वदेशी अपनाओ' व 'भारत के संविधान ' पर आधारित अंग्रेजी नाटिका का सुन्दर तरीके से प्रस्तुतीकरण किया।

विद्यार्थियो को कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सोशल मीडिया द्वारा मुहैया कराया गया।

तत्पश्चात मिष्ठान्न का वितरण शैक्षिक व गैर शैक्षिक स्टाफ व नजदीक रहने वाले बच्चो मे किया गया

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.