Halloween party ideas 2015


ऋषिकेश :  





आवासीय कल्याण समिति ने आई डी पी एल में जन जागरूकता रैली के माध्यम से परिसर के पेड़ों के चिन्हीकरण के खिलाफ भव्य रैली का आयोजन किया। रैली आई डी पी एल संस्थान से होते हुए हरिद्वार ऋषिकेश मुख्य मार्ग से  सिटी गेट होकर राम मंदिर परिसर पर पहुंची। समिति पदाधिकारियों  ने  चेतावनी दी कि यदि आवसीय परिसर को खाली कराने को लेकर पेड़ों की नुकसान पंहुचाया गया तो समिति उग्र आंदोलन करने जो बाध्य हो जाएगी। आवसीय कल्याण समिति सचिव सुनील कुटलैहडिया ने कहा कि 

कुछ समय पूर्व आई डी पी एल कालोनी में वन विभाग द्वारा पेड़ो का चिन्हीकरण किया गया है। उन्होंने  पेड़ो के कटान की आशंका व्यक्त करते हुए पर्यावरणीय  नुकसान की संभावना व्यक्त की है। कहा  कि नवंबर माह में आई डी पी एल की लीज़ समाप्त होने वाली है। जिस कारण वर्तमान में रह रहे पूर्व कर्मचरियों के मन मे आकांशा उत्पन हो गयी है कि पेड़ो का चिन्हीकरण एक साजिश के तहत किया गया है। लीज़ समाप्त होने के बाद स्थानीय निवासियों के मन मे अपने आवास खोने का भय व्याप्त हो गया है ।

यदि इस तरह की कोई भी साजिश जिससे पर्यावरणीय नुकसान व आवासीय परिसर पर कोई नुकसान वाली स्थिति बनती है तो आवासीय कल्याण समिति इसका पुरजोर विरोध करेगी।

इस अवसर पर सुनील कुटलैहडिया ,रामेश्वरी चौहान, सारिका ,अभिषेक मंजू रावत ,रजनी विश्नोई सरोजनी लखेड़ा ,नीलम, नन्दनी भंडारी ,सूरज कुकरेती, पंकज ,संजय सौरभ ,संजीव कुमार मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.