Halloween party ideas 2015

 



कल के भारत बंद के किसानों के आह्वान को देखते हुए भारत सरकार ने एक गाइडलाइन जारी की है जिसके अनुसार उन्होंने सभी राज्यों को निर्देश दिए हैं की कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाए कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि एमएसपी नहीं हटेगी बल्कि उसकी राशि को बढ़ाया जाएगा।

 उन्होंने लोगों से अपील की है कि अलगाववादी लोगों का समर्थन ना करें। किसान पर विपक्ष का चरित्र दोहरा है और किसानों के हित पर राजनीति हो रही है  यह बात किसानों को समझनी चाहिए। भारत बंद में भारतीय किसान संघ ने शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

भारतीय किसान संघ ने भारत बंद का विरोध करते हुए कहा कि विदेशी ताकतें राष्ट्र विरोधी अराजकता फैलाना चाहते हैं वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के संगठन CAIT ने भारत बंद का विरोध किया है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन भी भारत बंद का विरोध कर रहा  है।

CAIT ने दिल्ली में भारत बंद के दौरान सभी दुकानों को और बाजारों को खुले रखने का निर्देश दिया है। भारत में ट्रांसपोर्ट भी सामान्य तरीके से चलाए जाएंगे। मुंबई में भी सभी लोकल ट्रेन और बेस्ट की बसें चलेंगी जबकि महाराष्ट्र में सभी एपीएमसी बाजार बंद रहेंगे। जबकि कई व्यापारी भारत बंद के विरोध में आए हैं जहां किसान संगठनों ने भारत बंद का आवाहन किया है। दिल्ली किसानों के समर्थन में आजादपुर मंडी बंद रहेगी। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि कृषि में निजी भागीदारी करें और निजी निवेश बढ़ा तो खेती को फायदा अधिक होगा। कृषि मंत्री से हरियाणा किसान मिले हैं जिन्होंने नए कानून का समर्थन किया और इसे वापस नहीं लेने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.