मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने तहसील चौक, देहरादून स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पंडित दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने आवास में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पं.दीन दयाल
उपाध्याय जी ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत
करते हुए देश को एकात्म मानववाद मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील
विचारधारा दी। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है।
पं.दीन दयाल जी न सिर्फ एक महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही
एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे।
मुख्यमंत्री श्री
त्रिवेन्द्र ने कहा कि ’’आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य समान्य मानव का
सुख है’’ यह पंडित दीन दयाल जी के विचार थे। समतामूलक समाज की कल्पना करते
हुए उन्होंने कहा था ‘‘वितरण इस प्रकार होना चाहिए कि रोटी, कपडा, मकान,
पढ़ाई और दवाई ये पांच आवश्यकताएं प्रत्येक व्यक्ति की पूरी होनी ही
चाहिए।’’
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में मेडिशिन वेंडिंग मशीन- मेडिशन ए.टी.एम जैसी सुविधाओं की संभावनाये तलाशे जाने पर बल दिया है।
मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में सचिव स्वास्थ्य एवं महानिदेशक स्वास्थ्य को आवश्यक कार्यवाही के भी निर्देश दिये है।
एक टिप्पणी भेजें