Halloween party ideas 2015


बालावाला;



आज   स्वतंत्रता  दिवस के शुभ अवसर पर  इंटर कॉलेज  बालावाला  देहरादून के   विद्यालय परिसर  मे  आयोजित  कार्यक्रम  पर  मुख्य अतिथि के रूप मे प्रतिष्ठित  समाजसेवी  व करोना योद्धा के रूप मे प्रसिद्ध  श्री  खेमराज उनियाल  (राज ) द्वारा  मेधावी छात्र- छात्राओ को  सम्मानित किया गया  और  वृक्षारोपण  भी किया गया  ।इस  अवसर पर  इंटर कॉलेज बालावाला देहरादून के  प्रधानाचार्य  श्री   बिजलवाण  व  समाज सेवी श्री  प्रशान्त खरोला ,श्री संजय सिंधवाल आदि  गणमान्य  उपस्थित हुए  ।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएएमबीएसएस के राष्ट्रीय युवा संयोजक श्री अनिरुद्ध उनियाल ने  सभी को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा  व स्वास्थ्य  उन्नति  के साथ  मिलकर  एक भारत श्रेष्ठ भारत के  निर्माण मे भागीदारी करने का मन किया किया ।
उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति , भारतीय शिक्षा जगत को शिखर पर ले जाएगी और हमे विश्व  गुरु बनाएगी  व  कोरोना काल मे  सभी को  मिलकर  सहभागिता और एकता का परिचय देना चाहिए व सभी  सरकारी दिशा-निर्देशो का पालन करना चाहिए।साथ ही देश के महान वीर सपूतो  अमर शहीदो व स्वतन्त्रता संग्राम  सेनानीयो को  श्रद्धा सुमन अर्पित कर  उनके किए गए  महान कार्यो को सादर  याद किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.