Halloween party ideas 2015

 स्वास्थ्य बुलेटिन रात्रि 8:00 के अनुसार उत्तराखंड में संक्रमण के 44   और मामले आए हैं इससे पहले दोपहर 2:00 बजे कोरोना संक्रमण 41 मामले आए थे  .09 मामले रिकवर हुए हैं जबकि 255 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना के कुल मामले अब 1043 हो गए है।  













 देहरादून जनपद से  11,  नैनीताल  22,   पौड़ी से तीन  ,  टिहरी से 3,      रुद्रप्रयाग से दो ,चमोली से तीन  मामले आए हैं ।                                                                                                                                            
 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल  ने बताया कि मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश निवासी 32 वर्षीय लकवाग्रस्त युवक बीते माह 30 मई को अपनी पत्नी के साथ एम्स ओपीडी में आया था, जहां उसे एमआरआई की सलाह दी गई थी।

एमआरआई से पूर्व उसका कोविड सैंपल लिया गया। जो कि मंगलवार को पॉजिटिव पाया गया है। युवक ने अपना वर्तमान पता रेलवे स्टेशन,ऋषिकेश लिखवाया है।


इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा हरिद्वार से प्राप्त 5 सैंपल भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.