Halloween party ideas 2015




जहां उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 153 थी ,वहीँ शनिवार सुबह तक यह बढ़कर 160 हो गयी है

 चम्पावत में  एक साथ सात लोगों के पाॅजीटिव पाए जाने से स्वास्थ्य महकमे और  प्रशासन में  हड़कंप मचा हुआ है।  जैसे ही लोगों को जिले में सात लोगों के पाॅजीटिव पाए जाने की बात सामने आई है लोगों में  दहशत छा गई।

सूत्रों के अनुसार , सीएमओ ने सात केस पाॅजीटिव पाए जाने की पुष्टि की है।  सभी को आइसोलेट किया गया है। और  चम्पावत जिला अस्पताल में भर्ती किए जाने की तैयारी की जा रही है।
आज पाॅजीटिव पाए गए लोगों के साथ आए अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। उनकी ट्रैवल हिस्ट्री जुटाई जा रही है।
 ये लोग जिन जिन बसों से आए थे, उन बसों में सवार सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। चम्पावत जिले में सात नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 160 हो गई है

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.