Halloween party ideas 2015


नगर निगम शुरू करायेगा होम डिलिवरी-अनिता ममगाई




ऋषिकेश:


जरूरतमंदो को राशन और भौजन वितरित. कर राहत पहुचाने की कोशिशों में जुटा नगर निगम प्रशासन अब निगम के तमाम चालीस. वार्डों में होम डिलीवरी की व्यवस्था करने जा रहा है।
बेहद हाईटेक तरीके से निगम ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है।आने वाले  बेहद चुनौतीपूर्ण समय पर महापौर अनिता ममगाई की दूरगामी सोच कोरोना वायरस की जंग में शहरवासियों के लिए वरदान साबित हो सकती है।

महापौर अनिता ममगाई ने बताया कि निगम हर मुश्किल हालात से लड़ने की रणनीति तैयार करने में जुटा हुआ है।यदि आने वाले दिनों में प्रदेश में पूर्ण लाँक डाउन भी घोषित हुआ तो ऐसी स्थिति में भी नगर निगम प्रशासन तीर्थ नगरी के लोगों की हर संभव सहायता प्रदान करेगा।एक एप लांच कर उसके माध्यम से मुश्किल हालातों में  लोगों को राहत सामग्री पहुचाई जायेगी।

उन्होंने बताया यह एप्लीकेशन निगम के कम्प्यूटर में रहेगी नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के किसी भी वार्ड में भौजन अथवा राशन के संकट की स्थिति में सूचना मिलने पर तुरंत इस एप्प के माध्यम से संम्बन्धित क्षेत्र के पार्षद तक संदेश पहुंच जायेगा और इसके बाद 12 से 14 घंटे के बीच सामान की होम डिलीवरी करा दी जायेगी।

उन्होंने शहरवासियों से भी वैश्विक महामारी बन चुकी कोरोना वायरस से निपटने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की और से दिए जा रहे प्रत्येक निर्देश का पालन करने का आह्वान भी किया ताकि इस मुश्किल वक्त का मजबूती के साथ सामना किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.