Halloween party ideas 2015


  • सीएम के आव्हान पर टीएचडीसी ने बढाया  हाथ।
  • जरुरतमंद लोगों को बांटी खाद्यान सामाग्री के 250 पेकेट।


डोईवाला:


टीएचडीसी के सीएसआर के अन्तर्गत सेवा टीएचडीसी के सौजन्य से देश मे फैली कोरोना वायरस बीमारी के कारण रानीपोखरी तहसील ऋषिकेश क्षेत्र के अन्तर गत सामाजिक एवं पर्यावरण विभाग के नोडल अधिकारी रामलाल द्वारा  अपने उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार बड्कोट झील वाला, शान्तिनगर रानीपोखरी ग्रांट जोलीग्रांट की गुज्जर बस्ती मे निवासरत श्रमिक एवं निर्धन परिवार को 250 खाद्यान सामाग्री के पेकेट वितरित किये।
लोगो की मदद के लिये हाथ बढाया और सरकार की मदद करते हुये 2 हजार राशन और खाद्यान सामाग्री के पेकेट तेयार किये जिसमें से 250 पेकेट स्थानिय प्रशासन के सहयोग से डोईवाला सीएम कैंप कार्यालय के प्रभारी भाजपा नेता दिनेश सजवाण की देखरेख में सभी जरुरतमंद परिवार को सामाग्री बांटी।
 देश में फैली बीमारी कोरोना वायरस के कारण देश और राज्य मे जनता कर्फ्यू है, जिस कारण तमाम बेसहारा और निर्धन परिवार के साथ ही ऐसे प्रभावित लोग है जिनके पास खाने-पीने का राशन नही है। ऐसे जरुरत मंद लोगो की मदद के लिये
को जरुरी खाने का सामान मुहैया कराने के लिए अपने गीता महिला समूह की सहायता से 10- 10 किलो के खाद्यान पेकेट तेयार किये और जरुरत मंद को बांटे।
टीएचडीसी की मुहिम है कि आपदा की इस घड़ी में कोई भी व्यक्ति या परिवार भुखा ना रहे।
मानव सेवा मिशन के तहत रविवार को कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रामलाल गीता महिला समिति के सचिव संजय कुमार प्रेरणा सहायता समूह की सुमन उपाध्याय आरती सज्वाण, रानी पोखरी के पटवारी संजय वर्मा  के साथ तमाम ग्राम प्रधान के साथ मिलकर जरुरत मंद को हर सहायता दे रही है।
रविवार को 250 ऐसे जरुरत मंद परिवार और मजदूरो के साथ जोलीग्रांट के जंगलो में रह रहे गुज्जरो को खाद्यान सामाग्री के पेकेट बांटे।
डोईवाला तहसील प्रशासन, कोतवाली पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधि के सहयोग से लोगों की मदद के लिये लगातार हाथ बढ़ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.