Halloween party ideas 2015


डोईवाला:

कोरोना वायरस के दौरान लॉक-डाउन के समय में कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत की गयी कार्यवाही


जनपद देहरादून में कोरोना वायरस की स्थिति में लॉक-डाऊन के दौरान थाना कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक डोईवाला  के निर्देशन में लगातार आ रही सूचनाओं पर आज  निम्न कार्यवाही की गयी।।

1-समाज सेवी श्री गोपाल रावल एवं अक्षय रावल  के सौजन्य से कोतवाली डोईवाला के सहयोग से कोतवाली गेट पर 350 लोगों को भोजन करवाया गया ।

2-श्री मनीष उपाध्याय (रोटी कपड़ा बैंक) के सौजन्य से कोतवाली डोईवाला पुलिस के सहयोग से 138 लोगों को कोतवाली गेट पर भोजन करवाया गया ।

3-श्री अभिषेक लोधी के सौजन्य से कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले दूसरे प्रांतों से आये मजदूर वर्ग के 250 लोगों को भोजन सामग्री वितरित की गयी ।

4-लायन्स क्लब डोईवाला के सौजन्य से कोतवाली डोईवाला पुलिस के सहयोग से जाने वाले 150 लोगों को रास्ते में भोजन उपलब्ध करवाया गया ।

5-फ्लैक्स फ़ूड लालतप्पड़ के सौजन्य से 117 गरीब परिवारों को राशन वितरित किया गया जिसमें प्रत्येक परिवार को 10 किग्रा आटा,5 किग्रा चावल,2 किग्रा दाल,1 किग्रा चीनी,1 किग्रा नमक,1 लीटर सरसों का तेल,100 ग्राम मिर्च,100 ग्राम धनिया,100 ग्राम हल्दी वितरित की गयी ।

6-श्री राजकुमार प्रधान द्वारा चौकी लालतप्पड़ क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ियों में निवासरत 450 लोगों को भोजन मुहैया करवाया गया ।

7-कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा 4 गैस सिलेंडर सीनियर सिटीजनों को उनके कॉल आने के उपरांत वितरित किये गए ।

8-चौकी लालतप्पड़ क्षेत्र में 250 लोगों को कॉल आने के उपरांत होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की गयी ।

कोरोना वायरस से बचाव हेतु मुझ SHO द्वारा कोतवाली क्षेत्र समस्त जनता से अनुरोध है की स्तिथि में सभी लोगों कि साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें,सामजिक दूरी कम से कम 2-3 मीटर की दूरी बनाए रखें,एक-दूसरे के सम्पर्क में न रहें,एवं अपने हाथों को समय-समय पर सही प्रकार से साबुन/सेनेटाइजर से धोएं,मास्क का प्रयोग करें तथा अनावश्यक बाहर न निकलें*।


 सभी को सूचित किया जाता है कि किसी भी प्रकार की समस्या (बिजली,पानी,भोजन,गैस,मेडिकल इत्यादि) के समाधान हेतु निम्न नंबरों पर संपर्क करने का कष्ट करें--

1-क्षेत्राधिकारी डोईवाला
    9411112131
2-प्रभारी निरीक्षक डोईवाला
    9411112818
3- वरिष्ठ उपनिरीक्षक डोईवाला
    9412946924

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.