देहरादून
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को प्रदेश के
सभी जिलाधिकारियों से फोन के माध्यम से कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के
लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली| मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को
निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएं| खाद्यान्न एवं
आवश्यक वस्तुओं की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए| सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से
पालन कराया जाए| प्रदेश की जनता को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है|
उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की आवश्यकताओं के
लिए शासन के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए| मुख्यमंत्री ने कहा कि
स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए| यह ध्यान रहे कि खाद्यान्न
एवं अन्य सामग्री में ओवर रेटिंग की शिकायत ना हो|
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने प्रदेश के सभी मुख्य
चिकित्साधिकारियों से भी स्वास्थ्य सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की
जानकारी ली| स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आवश्यक सामग्री के लिए स्वास्थ्य
सचिव एवं डीजी स्वास्थ्य से संपर्क करने के निर्देश दिए|
.png)

एक टिप्पणी भेजें