दिल्ली;
दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आज सुबह लगभग 4 बजे मरकज़ को पूरी तरह खाली कराया गया है. इसमें तब भी 2100 लोग मौजूद थे। पुलिस ने एक वीडियो जारी किया है , जो 23 मार्च का है। जिसमे पुलिस ने मरकज के सदस्यों के साथ मीटिंग कर मरकज़ खाली करने का नोटिस दिया था।
मरकज से 34 लोग उत्तराखंड से पाए गए हैं जिनमें से 8 लोग रुड़की उत्तराखंड के भगवानपुर और मंगलौर क्षेत्र से, और 11 लोग देहरादून के चिन्हित किए गए हैं ।अन्य की तलाश जारी है।
इनमें से कुछ भगवानपुर क्षेत्र से हैं, जो ग्राम डाडा जलालपुर के रहने वाले हैं और एक मंगलोर का रहने वाला है। इन सभी की लोकेशन फिलहाल दिल्ली ही बताई गई थी, परंतु इनको रुड़की से ही पकड़ा गया है।
प्रशासन और भी लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगा है। फिलहाल एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह की तत्परता के चलते आठ लोगों को ट्रेस आउट कर लिया गया है उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया और उन सभी लोगों को होम एकांतवास कर दिया गया है। सभी लोगों के जांच सैंपल ले लिए गए हैं और सभी को सख्त हिदायत दी है कि जो होम एकांतवास के नियमों को तोड़ेगा उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्यवाही की जाएगी। दूसरी ओर देहरादून अरुण मोहन जोशी ने देहरादून उत्तराखंड के 11 लोगों के तबलीगी मरकज में शामिल होने के बारे में बताया गया है इन लोगों की पहचान कर ली गई है।
ज्ञात हो कि 2100 लोग जनवरी में विदेशों से इस आयोजन में भाग लेने आये थे ,बताया गया है जिनमें से 1060 लॉक् डाउन से पहले चले गए 216 लोग निजामुद्दीन में ठहरे हुए थे .
जबकि 824 लोग देश के विभिन्न हिस्सों में चले गए। अब गृह मंत्रालय इन लोगों की सूचना एकत्र की है जिस से पता चला है कि यह विदेशी इंडोनेशिया मलेशिया बांग्लादेश थाईलैंड जैसे अन्य देशों से भारत आए और उसके बाद देश के अनेक जिलों में चले गए।
.png)

एक टिप्पणी भेजें