Halloween party ideas 2015



ऋषिकेश;

  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खुले में शौच मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए नगर निगम जुटा हुआ है। निगम प्रशासन द्वारा शहर की विभिन्न कालोनियों एवं क्षेत्रों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भैरव कालौनी में लाखों रुपए की लागत से तैयार हुए सामुदायिक शौचालय को नगर निगम महापौर ने क्षेत्रवासियों के सुपुर्द कर दिया।
नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं ने स्वच्छ भारत मिशन अंतगर्त भैरव कालौनी में 22.42 लाख की लागत  से सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया। वर्षों से लम्बित पड़ी मांग को पूर्ण करने पर क्षेत्र के लोगों द्वारा महापौर का बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत व अभिनंदन किया गया। सोमवार को नगर निगम महापौर द्वारा वार्ड संख्या 4 के भैरव कॉलोनी में सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि शहर के समग्र विकास के साथ नगर निगम लोगों की मूलभूत सुविधाओं का पूरा ध्यान रख रहा है। सामुदायिक शौचालय बनने से आम जनमानस के साथ-साथ महिलाओं को सहूलियत होगी। उन्होंने सामुुुदायिक शौचालय के संचालक और केयरटेकर को  निर्देश दिया कि सामुदायिक शौचालय में साफ सफाई की माकूल व्यवस्था होनी चाहिए।

अगर कहीं भी गंदगी या कोई शिकायत पाई गई तो आपका अनुबंध रद्द कर दिया जाएगा।  इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद शकुंतला शर्मा, अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह  सहायक अभियंता एस मिश्रवाण, मनोज साहल, राकेश मिया,  देवेंद्र प्रजापति, पुष्पा मिश्रा, विजेंद्र मोघा,  विजय बडोनी, जयेन्द्र रमोला,सुभाष जायसवाल, सुभाष जाटव, किशन मंडल, संजय प्रजापति  आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.