Halloween party ideas 2015



  रुद्रप्रयाग

 भूपेन्द्र भण्डारी


जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। खासकर मिनी स्वीटजरलैंड के नाम से प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता-दुगलबिट्टा में जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने चोपता का रूख कर दिया है। पर्यटक बर्फबारी का जमकर आंनद ले रहे हैं। बर्फबारी के बाद सम्पूर्ण रुद्रप्रयाग जिले में भारी ठंड महसूस की जा रही है।

 रुद्रप्रयाग जनपद में पिछले दो दिनों से मौसम खराब है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फाबारी तो निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। बर्फबारी और बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आ गई है। निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोग भारी ठंड महसूस कर रहे हैं। मिनी स्वीटजरलैंड के नाम से प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता में दो दिनों से बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बाद पर्यटक यहां भारी संख्या में पहुंचकर बर्फबारी का आनंद लेने के लिये पहुंच रहे हैं।
  
हालांकि लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश जिले की जनता के लिये मुसीबत बनी हुई है। बर्फबारी के बाद पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की भरमार है, लेकिन निचले इलाकों में जनता भारी ठंड के चलते घरों के अंदर दुबकी हुई है। इसके अलावा ग्रामीण जनता के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। जहां मवेशियों के लिए चारापत्ती लाने में दिक्कतें हो रही हैं, वहीं चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी की समस्या भी गहरा गई है। इसके साथ ही खेतीबाड़ी के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
   

 रुद्रप्रयाग जनपद में निचले इलाकों में बारिश आफत बरसा रही है। बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे पर बांसबाड़ा में भूस्खलन होने के कारण आवाजाही तीन दिन से बंद है।

बांसबाड़ा में पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मौसम खुलने पर ही हाईवे खोला जायेगा। केदारघाटी के साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिये वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही कराई जा रही है।
   

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.