Halloween party ideas 2015

रूड़की :


मेयर  रूड़की , गौरव गोयल ने ,भारत पेट्रोलियम की मुहिम पर स्वास्थ्य, पर्यावरण और ईंधन संरक्षण के लिए "आओ साइकिल चलायें" कार्यक्रम में बच्चो एवं युवा साथियो के साथ साइकिल रैली में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा, आज के समय में स्वास्थ्य, पर्यावरण तथा ईंधन का संरक्षण बहुत ही जरूरी है। इस आधुनिकता की दौड़ में जहाँ मनुष्य दूषित वातावरण जीने को मजबूर है वहीं वह व्यायाम, योग तथा साइकिलिंग से दूर होता चला जा रहा है, जिससे उसके स्वास्थ्य में गिरावट तो आ ही रही है तो वहीं उसका शारीरिक संतुलन भी बिगड़ रहा है।

दुनिया ग्लोबल वार्मिंग की चपेट में है तथा इससे बचने के लिए लोगों को ईंधन की बचत कर स्वच्छ वातावरण रखने के लिए प्रयास करने होंगे।

कार्यक्रम में सभी ने पर्यावरण एवं पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण हेतु लोगो को जागरूक करने के लिए शपथ ली।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.