Halloween party ideas 2015

महाराष्ट्र में, एक सड़क  दुर्घटना में ,  नौ महिलाओं सहित 25 लोगों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार राज्य परिवहन की बस एक ऑटो-रिक्शा से टकरा गई. टकराने के बाद  दोनों वाहन सड़क किनारे कुएं में गिर गए।

मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर उत्तर महाराष्ट्र जिले के मालेगाँव-देवला रोड पर मेस्सी फाटा में दोपहर में हुई दुर्घटना में 30 से अधिक लोगों को चोटें आईं।

नासिक के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा संचालित बस नासिक के कलवन शहर से सटे हुए  जिले में थी। यात्रियों से भरी तेज रफ्तार राज्य परिवहन की  बस विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो-रिक्शा में टकरा गई।

मृतकों में दोनों वाहनों में यात्रा करने वाले यात्री शामिल हैं। अधिकारी ने आगे बताया कि टक्कर का असर इतना भीषण था कि बस ऑटो-रिक्शा को भी घसीटते हुए ले गई और दोनों वाहन सड़क किनारे बने हुए कुँए  गिर गए।

जिला कलेक्टर सूरज मेंढरे ने कहा कि घायलों को देवला ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच, राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल हुए लोगों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है। राज्य के परिवहन मंत्री  ने दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम घायल लोगों के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासिक जिले में एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने एक ट्वीट में दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में उनके विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.