Halloween party ideas 2015


टिहरी गढ़वाल:


आज सुबह  चम्बा ऋषिकेश मार्ग पर ,खाड़ी गजा मोटर मार्ग पर खाड़ी से गजा जाते समय गजा से 1 किलोमीटर पहले एक टाटा सूमो संख्या UK07 टीसी 2395 लगभग 100-150 मीटर गहरी खाई में गिर गई ,जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई व 6 लोग घायल हो गए  है।
घायलों को उपचार हेतु श्री देव सुमन राजकीय चिकित्सालय नरेंद्रनगर भेजा गया।
मृतकों में   सुघायल व्यक्तियों में नील सकलानी पुत्र आर0 पी0 सकलानी,निवासी- 21 जी एफ 13 वेस्ट गोंडा दिल्ली,उम्र 38 वर्ष बताई गयी है।
घायल व्यक्तियों में मदन सिंह पुत्र शूरवीर सिंह निवासी फल सारी तहसील गजा टिहरी गढ़वाल उम्र 32 वर्ष चालक ,प्रीतम सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम आडवाणी तहसील गजा टिहरी गढ़वाल उम्र 15 वर्ष, महेंद्र सिंह पुत्र वीर सिंह पता  15 वर्ष, श्रीमती सावित्री देवी पत्नी देवेंद्र प्रसाद निवासी-ग्राम चाका तहसील गजा टिहरी गढ़वाल,उम्र 40 वर्ष, दीवान सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी- पायलगांव कोट तहसील गजा टिहरी गढ़वाल,उम्र 62 वर्ष और संजय सिंह,उम्र 35 वर्ष निवासी- लवा तहसील गजा टिहरी गढ़वाल निवासी है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.