Halloween party ideas 2015


 देहरादून :



महानगर अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तिलक रोड स्थित बाल बनिता आश्रम में अनाथ बच्चों के साथ समय गुजारते हुए खाने-पीने की सामग्री वितरण की। साथ ही बच्चों का मनोबल बढ़ाया। बच्चों ने कार्यकर्ताओं के साथ खूब मौज-मस्ती की। 

कार्यकर्ताओं ने बच्चों के बीच चौकलेट व् खाद्य सामग्री वितरण कि। बच्चों ने तालियां बजाकर आगंतुकों का स्वागत किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने तिलक मार्ग स्थित श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम की आधारशिला रखी थी। इसके लिए महात्मा गांधी बुधवार, 16 अक्तूबर 1929 को दून आए थे। उन्होनें कहा इस तरह अनाथ आश्रम में जाकर के बच्चों के बीच प्यार बांटने से एक अलग सी अनुभूति होती है। 

बच्चों का साथ दिल के अंदर के भाव को पैदा करता है। कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा कई सामाजिक कार्य भी और किए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से भी ऐसे बच्चों के लिए मदद करने की अपील की। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, जिला अध्यक्ष संजय किशोर, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन, प्रदेश सचिव दीप बोहरा, नागेश रतूड़ी, अशोक कोहली, शैंकी आदि उपस्थित थे। 


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.