Halloween party ideas 2015

विरासत, 2019 - कला, संस्कृति  और विरासत का अनूठा सामंजस्य प्रदशित करने वाला ये अनूठा उत्सव कल से शुरू होने जा रहा है।
श्री आर.के. सिंह ने प्रेस को संबोधित किया और इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय बनाने की आवश्कयता पर विस्तार रूप से जोर डाला।


उन्होंने देहरादून के नागरिकों को विरासत के प्रति अपना समर्थन और निष्ठा के लिए धन्यवाद दिया साथ ही इन वर्षों में इस कार्यक्रम के लिए वित्तीय एवं सामानीय समर्थन के लिए ओएनजीसी को धन्यवाद दिया। निर्देशक एचआर, डॉ अलका मित्तल, सीएमडी श्री शशि शंकर और निर्देशक वित्त श्री शुभाष कुमार को, तथा होटल इंद्रलोक को भी विशेष आभार दिया और विरासत के प्रति इनके अटूट समर्थन का उल्लेख किया।

विरासत को विभिन्न कलाओं और सांस्कृतिक क्षेत्रों में नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए जाना जाता है।
इस वर्ष विशेष प्रस्तुति में कौशिकी चक्रवर्ती एवं नई प्रतिभाओं में  अनुप्रिया देवतले, गरिमा आर्य, शिंजिनी कुलकर्णी, मीता पंडित, भुवनेश कोमकली आदि कलाकार अपनी प्रतिभा को मंच पे प्रस्तुत करेंगे।
शाम-ए-रेख्ता उत्तर भारत के चारों और से छह बहुमुखी नए शायरों को प्रस्तुत करेगा जिनका नाम है - मोइन
 शादाब, आदिल रशीद, प्रदीप तर्कश, असलम राशिद, नईम सरमद, आशु मिश्रा।

नागिन तनवीर और पद्मश्री रितु वर्मा छत्तीसगढ़ के लोग संगीत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय कलाकार एवं ग्रैमी पुरस्कार विजेता पं. विश्व मोहन भट्ट अपने बेटे के साथ मोहन वीणा और सात्विक वीणा पर प्रस्तुति देंगे। इस वर्ष विरासत में  स्वर्गीय श्री प्यारे लाल वडाली जी को श्रद्धांजलि देते हुए स्वर्गीय श्री वडाली जी के भाई श्री पूरनचंद वडाली एवं उनके पुत्र लखविंदर वडाली द्वारा एक विशेष प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा।

हर बार की तरह नूरान सिस्टर्स, ज्योति और सुल्ताना की उपस्थिति दर्शकों को आनंदित करेगी।
नियाज़ी बंधुओं द्वारा कव्वाली और रघु दीक्षित द्वारा फ्यूज़न संगीत इस साल के मुख्य आकर्षण कार्यक्रम होंगे।
प्रवीण गोरखंडी द्वारा बांसुरी, सुंदर लाल मालवी द्वारा मालवी लोक गायन, कुमुद दीवान द्वारा ठुमरी, आमिर खान द्वारा सरोद, निवेदिता पंड्या द्वारा कथक, अभिषेक सुखदाने द्वारा वोकल्स, संजीव सचदेव और सोनाली नाथ द्वारा बॉलवुड संगीत एकॉर्डियन और हवाईयन गिटार पर, इस साल यह सभी अपनी प्रतिभा की छटा मंच पर बिखेरेंगे।

विरासत इस दफा शास्त्रीय और बॉलीवुड संगीत का अनूठा समामेलन लेकर आया है। कार्यक्रम - रज़ा मुराद, चंदन दास, और राधिका चोपड़ा द्वारा ग़ज़लों का सफर, अभिजीत पोहनकर और बैंड  द्वारा बॉलीवुड घराना, केएल पांडेय द्वारा हिंदी सिनेमा में शास्त्रीय संगीत का सफर और राजेश बादल, कमल कटाकी और आशा कटाकी द्वारा भारत रत्न से सम्मानित भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि।

उत्तराखंड, पंजाब, गोआ, छत्तीसगढ़ और नागालैंड के लोक नृत्य विरासत के मंच को सुशोभित करेंगे। नागालैंड के माननीय मुख्यमंत्री, श्री नीपिहु रियो अपनी उपस्थिति के साथ विरासत की शोभा बढ़ाएंगे।
इस वर्ष खाने पीने के विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से लेकर पूरे भारत की विभिन्न प्रकार की संस्कृतियां, परिधान, हेरिटेज वॉक एवं विरासत साधना और विभिन्न कलाकारों का समावेश का आनंद 23 वें विरासत में लोग ले पाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.