केदारनाथ: 10 अक्टूबर।मां अनसूया देवी जी की देवरायात्रा का 8 अक्टूबर मंगलवार विजय दशमी को शुभारंभ हुआ। देवरायात्रा 45 वर्ष के अंतराल के बाद शुरू हुई।
सर्व प्रथम माता अनसूया सिरोली गांव में प्रवास के बाद आज गौरीकुंड पहुंची तथा मां गौरामाई से मिली। तत्पश्चात बाबा केदारनाथ धाम पहुंची जहां श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष अशोक खत्री सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने माता अनुसूया की उत्सव डोली का स्वागत किया।
केदारनाथ पहुंच कर माता सर्वप्रथम श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन हेतु पहुंची। और बाद में श्री भैरवनाथ जी के दर्शन किये।
माता अनुसूया ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। आज माता केदारनाथ में प्रवास करेगी। इस अवसर पर कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी, लेखाकार आर.सी.तिवारी, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, मंदिर सुपरवाइजर यदुवीर पुष्पवान, स.लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी, लोकेंद्र रिवाड़ी, प्रबंधक अरविंद शुक्ला,पारेश्वर त्रिवेदी, मनोज शुक्ला,अभिषेक सेमवाल, सुदीप कुमार आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर देवरा समिति अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट, आचार्य बलिराम तिवारी, दुर्गाप्रसाद सेमवाल, सचिन सेमवाल, अंकित सेमवाल, विनोद राणा, प्रदीप सिंह विष्ट, प्रदीप सेमवाल,बिनोद सेमवाल एवं सेमवाल पुजारी सेवा समिति के अन्य पुजारी गण देवरायात्रा के साथ हैं। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया कि माता अनुसूया के बदरी-केदार दर्शन- भ्रमण कार्यक्रम हेतु मंदिर समिति पूर्ण सहयोग कर रही है।
कल माता की उत्सव डोली नृसिंह मंदिर के दर्शन को पहुंचेगी।
श्री बद्रीनाथ धाम में मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह ने बताया कि बद्रीनाथ धाम में माता अनुसूया जी की देवरा यात्रा का भब्य स्वागत किया जायेगा।आवास एवं भोजन ब्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की जायेगी।
माता अनुसूया देवी के सेमवाल पुजारी सेवा समिति के अध्यक्ष बल्लभ प्रसाद सेमवाल ने बताया कि माता अनसूया देवी देवरा यात्रा की बदरी-केदार भ्रमण के दौरान ब्यवस्थाओं हेतु निवेदन किया गया है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें