Halloween party ideas 2015

हरिद्वार :


 मेलाधिकारी दीपक रावत ने नवीन सती घाट, राम घाट और गोविन्द घाट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। हरकी पैड़ी पर भीड़ के दबाव को कम किये जाने के दृष्टिगत सती घाट, राम घाट और गोविन्द घाट सहित विभिन्न स्थलों पर नवीन घाट का निर्माण किया जाना है। औचित्य एवं सुविधा के दृष्टि से घाट निर्माण के लिए, सौन्दर्यीकरण, विस्तारीकरण एवं नवीनीकरण के बिन्दुओं को ध्यान में रखकर यह निरीक्षण किया गया।

मेलाधिकारी ने निर्देश दिया औचित्यपूर्ण एवं गुणवत्ता युक्त कार्य पर बल दिया जाए एवं प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता बरती जाए।

 मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि घाट निर्माण के कार्य प्रत्येक दशा में अक्टूबर 2020 तक पूर्ण कर लिये जाऐं, इसके पूर्व जून 2020 तक कार्य पूर्ण करने के लिए प्रयास भी किया जाए। उन्होंने कहा नवम्बर 2020 के बाद अधिकांश अस्थायी एवं सजावट सम्बन्धी कार्य होंगे। इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा, उप मेलाधिकारी गोपाल चैहान, सिंचाई विभाग के अधीशासी अभियन्ता पुरूषोत्तम, अधीशासी अभियन्ता आर.ई.एस. अंकित सैनी भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.