Halloween party ideas 2015



डोईवाला :



अठुरवाला विस्थापित क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा पेयजल की  बिलों मे बढोत्तरी को  लेकर क्षेत्रवासियों मे आक्रोश है । जिस पर क्षेत्र के सभासदों ने पेयजल के बिलों मे  बढोत्तरी  के फैसले वापस लेने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के ओएसडी को ज्ञापन सौंपा  ।इस दौरान अठुरवाला विस्थापित  क्षेत्र की समस्या को लेकर एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री  के ओएसडी धीरेंद्र पंवार से मुलाकात की । जिस पर  मुख्यमंत्री के ओएसडी ने  धीरेन्द्र सिंह पंवार ने बढ़ी दरों का पुनरावलोकन कर उचित कार्यवाही हेतु जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इस दौरान  प्रतिनिधि मंडल में सभासद  सन्दीप नेगी,हिमांशु राणा, मुकेश पंवार, शिव सिंह भंडारी, राजेश भट्ट हिमांशु राणा, शिव सिंह भंडारी,सतीश बैलवाल मौजूद  रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.