Halloween party ideas 2015

दुधली:


मुख्यमंत्री की विधानसभा के अंतर्गत भारत सरकार की वाई फाई चौपाल योजना के तहत देहरादून के डोईवाला ब्लॉक के दुधली गांव को इंटरनेट की सुविधा देने के लिए ऑप्टिकल फाइबर और मशीन को सही करा कर सुरक्षित जगह शिफ्ट कराई जिससे ग्राम पंचायत 24 घण्टे लाइव रहे और लोग वाई फाई के साथ फाइबर टू द होम भारत नेट के माध्यम से इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे।
सीएससी के वीएलई मनीष कुमार ने बताया कि अब हर घर को हाई स्पीड ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जोड़ा जा सकेगा,हर घर को सस्ता इंटरनेट कनेक्शन मिल सकेगा।
अभी दुधली पँचायत में ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने की सुविद्या नही थी।
अब कम्प्यूटर, लैपटॉप हेतु परमानेंट कनेक्शन मिल सकेगा,ग्रामीण अपने घरों को वाई फाई भी कर सकेंगे।
सबसे पहले राजकीय इंटर कॉलेज दुधली को इस सुविद्या से जोड़ा जाएगा।
किफायती दामों में गाँव वालों को सस्ता सुलभ इंटरनेट कनेक्शन दिया जाएगा ताकि हर आदमी तक इंटरनेट की पहुँच हो सके।
सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार ने केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.