- ऐनेस्थिया विभागाध्यक्ष की हठ धर्मिता से मेडिकल कालेज में 25 से अधिक मरीजों के आपरेशन नहीं हो पाये
- वरिष्ठ पत्रकार राजेश सेमवाल मृदुल के पांव फ्रैक्चर का आपरेशन भी नहीं हो पाया आज 19 सितंबर को थी आपरेशन की तिथि।
- वरिष्ठ पत्रकार ने कहा मेडिकल कालेज में अब्यवस्थाओं का बोलबाला लापरवाही की हद।
श्रीनगर (गढवाल):
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कालेज में ऐनेस्थिया विभागाध्यक्ष की हठ धर्मिता से फैली अफरा-
तफरी के बीच आपरेशन थियेटर में 25 से अधिक मरीजों के आपरेशन नहीं हो पाये। जिससे मरीजों एवं उनके तीमारदारों में रोष ब्याप्त हो गया।
यहां अस्पताल में भर्ती राष्ट्रीय सहारा कोटद्वार में ब्यूरों चीफ वरिष्ठ पत्रकार राजेश सेमवाल मृदुल को भी परेशानी से दो-चार होना पड़ा।उल्लेखनीय है कि विगत 8 सितंबर को गुप्तकाशी में एक सम्मान समारोह से शामिल होने के दौरान मृदुल के बांये पांव में फ्रैक्चर हो गया था। विवेकानंद स्वास्थ्य केंद्र नारायण कोटि से उपचार के पश्चात उन्हें श्रीनगर मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया।
श्री मृदुल ने बताया कि डा.दया कृष्ण टम्टा के द्वारा कुशलता से उनका इलाज चल रहा है आज आपरेशन की तिथि तय थी इस बीच ऐनेस्थिया एचओडी सुरेन्द्र सिंह के कारण फैली अफरातफरी से सभी आपरेशन रोक दिये गये, जिससे मरीजों को खासी दिक्कत हुई।
इस संबंध में मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.चंद्र मोहन सिंह रावत, सीएमएस केपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।दूसरी ओर वरिष्ठ पत्रकार मृदुल का कहना कि मेडिकल कालेज में अब्यवस्थाओं एवं लापरवाही का बोलबाला है। मरीजों की जान की किसी को परवाह नहीं नहीं है। शासन को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिये। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल कालेज के रवैये से पत्रकारों में भी खासा आक्रोश ब्याप्त हो गया, इस संदर्भ में पत्रकारों ने मेडिकल कालेज पहुंच कर घटना का जायजा लिया एवं पत्रकार मृदुल के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।
.png)
एक टिप्पणी भेजें