Halloween party ideas 2015

डोईवाला;

आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता डोईवाला के तत्वावधान में नगर क्षेत्र में 'पंचायत चुनाव में प्लास्टिक का हो बहिष्कार' 'खुलकर करें मतदान व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर जन जागरूकता रैली निकाली गई। पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला एनसीसी इकाई, हरज्ञानचंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोईवाला की छात्र-छात्राओं व बाल विकास विभाग ने भी रैली में प्रतिभाग कर जनता को संदेश देने की कोशिश की।
ब्लॉक मुख्यालय सभागार में  आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अध्यक्ष विधि आयोग उत्तराखंड राजेश टंडन ने कहा कि पर्यावरण को लेकर हम सब को जागरूक होना पड़ेगा। कई महत्वपूर्ण मौकों पर उन्होंने भी पर्यावरण से संबंधित मामलों में जनहित में फैसले भी दिये है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया।
विशिष्ठ अतिथि सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद हैस्को के संस्थापक डॉ अनिल जोशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण को बचाने के लिए मंथन व गोष्ठियों का आयोजन हो रहा है। ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से दुनिया परिचित है। इसके लिए हम सभी को भी जागरूक होना पड़ेगा। पर्यावरण बचाने के साथ पानी के सदुपयोग पर भी जोर दिया। वही आदर्श संस्था के कार्यों की जमकर सराहना की। संस्था के संरक्षक मनोज नौटियाल व संस्था कीअध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी ने कहा कि संस्था 12 वर्षों से निस्वार्थ सेवा भाव से सामाजिक व रचनात्मक क्षेत्र में कार्य कर रही है।
बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी श्रीमती अंजू डबराल, सुपरवाइजर सलिला अग्रवाल, सरोजनी गौड़, पवित्रा देवी हनुमंती, उमा बिजलवाण, जसोदा बिष्ट, पुनीता पुरवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सद्भावना मोटर्स साइकिल रैली को भी रवाना किया गया।

आदर्श संस्था के सचिव हरीश कोठारी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अजय बहुगुणा, निर्मल सिंह संधू, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, आरती लखेड़ा, कांति तड़ियाल, आलोक जोशी, सुदेश सहगल, पंकज सेमवाल, पूनम, संजीत पांडे व संजय कुमार आदि भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.