Halloween party ideas 2015


 राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के छात्र-छात्राओं द्वारा डेंगू रोग से बचाव हेतु एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में क्षेत्रीय पार्षद श्री मामचंद एवं नगर निगम इंस्पेक्टर श्री विश्वनाथ चौहान भी सम्मिलित हुए ।


रैली से पूर्व विद्यालय के प्रांगण में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सोलंकी ने कि डेंगू रोग के प्रति जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे आसान तरीका है। उन्होंने डेंगू रोग के लक्षणों एवं इससे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने बताया कि इस समय डेंगू रोग ने देहरादून में भयावह रूप लिया हुआ है इसलिए इस रोग की रोकथाम के लिये लोगों को जानकारी दिया जाना आवश्यक है और इसलिए आज विद्यालय द्वारा क्षेत्र में एक जन जागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया गया है। पार्षद महोदय ने सभी बच्चों से अपने घर के आस-पास साफ सफाई रखने व किसी भी तरह से पानी जमा ना होने देना का आह्वान किया, उन्होंने कहा की अपने क्षेत्र को साफ सुथरा रखने से ही हम हर तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इस अवसर पर नगर निगम इंस्पेक्टर श्री विश्वनाथ चौहान जी द्वारा बच्चों को नगर निगम द्वारा डेंगू से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में बताया साथ ही उन्होंने बताया कि इस समय नगर निगम देहरादून द्वारा देहरादून को पॉलिथीन मुक्त बनाने का एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें देहरादून के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है उन्होंने सभी बच्चों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई इसके पश्चात दोनों विद्यालयों के बच्चों द्वारा माननीय पार्षद महोदय, इंस्पेक्टर श्री चौहान जी और सभी अध्यापकों के साथ वार्ड 85 मोथरोवाला के रामगढ़, नौका, दुधा देवी क्षेत्र में एक जागरूकता रैली निकाली और घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के बचाव से संबंधित पंपलेट, हैंड बिल इत्यादि प्रदान किए। साथ ही क्षेत्रवासियों से साफ सफाई रखने और आसपास पानी जमा न होने देने का आह्वान किया।
रैली के समापन पर पार्षद महोदय द्वारा बच्चों के लिये सूक्ष्म जलपान का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति रामगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती देवी प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की शिक्षिकाएं रुचि सेमवाल, मीना घिल्डियाल, उषा चौधरी राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शांति लिंगवाल, सहायक अध्यापक श्रीमती उषा रावत के अलावा श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्रीमती विमला देवी, बशीर अहमद, तेजपाल सिंह, तालिब, शमशेर, रितु थापा, सीमा देवी समेत अनेकों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.