Halloween party ideas 2015

हरिद्वार:



राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार  व  राज्य परियोजना प्रबंधन ग्रुप, नमामि गंगे, उत्तराखंड के सयुक्त तत्वावधान में जिला गंगा समिति हरिद्वार के सहयोग से नगर निगम हरिद्वार द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हरिद्वार में आयोजन किया गया। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारम्भ  हरिद्वार आन्दमयी सेवा संदन की छात्राओं ने नगर में स्वच्छता रैली निकाल कर किया।


रैली को नगर आयुक्त श्री उदय सिंह राना ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। स्वच्छता रैली नगर के मुख्य मार्गाें से होती हुई पन्ना लाल भल्ला इंटर कालेज में सम्पन्न हुई।

 कालेज के प्रागण में  कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता का दायित्व हम सभी का है और हमें सरकार की योजनाओं के साथ-साथ स्वयं भी स्वच्छता को लेकर जागरूक होना चाहिए।

उन्होंने सिंगल यूज प्लाॅस्टिक के प्रयोग से होने वाली हानियों पर भी प्रकाश डाला और इसका प्रयोग न करने के लिए सभी को संकल्प लेने का आह्वान किया।

प्रांगण में उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, अध्यापकों, स्वयं सेवी संस्थाओं, नगर निगम के कर्मचारियों, अधिकारियों के स्वच्छता ही सेवा के तहत सिंगल यूज प्लाॅस्टिक व पॉलीथीन प्रयोग प्रतिबन्धीत किये जाने हेतु शपथ दिलाई।

 कार्यक्रम में स्कूल छात्र-छात्राओं व स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, वाद विवाद प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों का आयोजन कर जनजागरुकता संदेश के साथ पॉलीथीन प्रयोग प्रतिबन्धीत किये जाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त  उदय सिंह राना  ने पाॅलीथीन के प्रयोग को प्रतिबन्धीत किये जाने को लेकर सभी आम लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वह स्वयं भी और साथ में अन्य लोगों को भी इस ओर जागृत करने का काम करे।

पन्नालाल भल्ला इंटर कालेज में चित्रकला  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा-7 से 12 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। श्री शिखर पालिवाल प्रांत सह संयोजक गंगा विचार मंच ने बताया की प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को राज्य परियोजना प्रबन्धन ग्रूप द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।लोगों में जागरुकता लाने के प्रयास हर तरह से किए जा रहे हैं ।


इस अवसर पर  ओपी गोनियाल प्रधानाचार्य पन्ना भल्ला इंटर कालेज,प्रधानाचार्य आन्दमयी सेवा संदन हरिद्वार,  अनिल शर्मा उपप्रधानाचार्य पन्नालाल भल्ला इंटर कालेज, एसपी सिंह एनएसएस जिला समन्वयक हरिद्वार, विकास तिवारी,नरेश शर्मा, श्री शिखर पालिवाल प्रांत सह संयोजक गंगा विचार मंच, मधु भाटीया, तन्मय शर्मा, जितेन्द्र चैहान, राहुल गुप्ता, अभिनव, दिव्याषु शर्मा, सीमा चैहान,  निधि दिवेद्वी राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार, श्री पूरन कापड़ी राज्य परियोजना प्रबन्धन ग्रूप आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.