Halloween party ideas 2015


आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने टेक्सास के ह्यूस्टन में एनआरजी स्टेडियम में आयोजित 'हाउडी मोदीकार्यक्रम में पचास हजार से अधिक लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के साथ इश कार्यक्रम में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प भी शामिल हुए।

इस विशाल सभा को संबोधित करते हुएप्रधानमंत्री ने कहा कि ह्यूस्टन में एक नया इतिहास और एक नया समन्वय बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, "डोनाल्ड ट्रम्प और भारत की प्रगति के बारे में बात करने वाले सीनेटरों की उपस्थिति 1.3 बिलियन भारतीयों की उपलब्धि का सम्मान है।" उन्होंने कहा कि स्टेडियम में उपस्थित जन-समूह की ऊर्जा भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते तालमेल को दर्शा रहा है।


प्रधानमंत्री ने कहा, इस कार्यक्रम का नाम 'हाउडी मोदीहै, लेकिन मोदी अकेले कुछ नहीं हैं। मैं भारत में 130 करोड़ लोगों की इच्छाओं के लिए काम करने वाला व्यक्ति हूं। इसलिए जब आप पूछते हैं - हाउडी मोदीमैं कहूंगा कि भारत में सब ठीक है। कई भारतीय भाषाओं में "सब कुछ ठीक है" कहते हुएप्रधानमंत्री ने कहा कि विविधता में एकता हमारे जीवंत लोकतंत्र की ताकत है।

पीएम ने कहा, "आजभारत दृढ़ संकल्पित है और एक नया भारत बनाने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहा है।" उन्होंने कहा कि एक नए और बेहतर भारत के निर्माण के लिए कठिन प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम ने कहा, 'भारत चुनौतियों का सामना नहीं कर रहा हैबल्कि हम उन्हें आगे ले जा रहे हैं।भारत सिर्फ आगे बढ़ने के परिवर्तनों के लिए ही नहीं काम कर रहा हैहम उसके स्थायी समाधान और असंभव को संभव बनाने पर काम कर रहे हैं।

पिछले पांच वर्षों में एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर बात करते हुएप्रधानमंत्री ने कहा, "पिछले पांच वर्षों में130 करोड़ भारतीयों ने ऐसी चीजें हासिल की हैं जिनकी कल्पना कोई भी नहीं कर सकता था। हम लक्ष्य उच्च हैंऔर हम उस उच्च लक्ष्य को हासिल भी कर रहे हैं।" उन्होंने अपनी सरकार द्वारा घरेलू गैस कनेक्शन प्रदान करनेग्रामीण स्वच्छता में सुधार लानेग्रामीण सड़क हेतु बुनियादी ढांचे का निर्माण करनेबैंक खाते खोलने इल्यादि के बारे में की गई परिवर्तनकारी कार्रवाई का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने ईज ऑफ लिविंगऔर ईज ऑफ बिजनेस’ के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। उन्होंने ईज ऑफ लिविंग सुनिश्चित करने के लिए अपनी सरकार द्वारा किए गए विभिन्न पहलों जैसे अप्रचलित कानूनों को हटानासेवाओं मे तेजीसस्ते डेटा दरभ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाईजीएसटी आदि को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का विकास प्रत्येक भारतीय तक पहुंचेगा।

अनुच्छेद  370 को निरस्त करने के बारे में बोलते हुएपीएम ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह की निर्णायक कड़ी कार्रवाई करने के लिए सांसदों को खड़े होकर धन्यवाद ज्ञापन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद  370 ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विकास और प्रगति से दूर रखा था। पीएम ने कहा, "अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के पास हर भारतीय के समान अधिकार हैं।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कड़ी निर्णायक लड़ाई और जो आतंकवाद को समर्थन करते आए हैं उनके खिलाफ भी कठोर कारवाई करने का समय आ गया है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रपति ट्रम्प के संकल्प की प्रशंसा की।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.